फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर्षिता दहिया को पहले ही हो गया था मौत का अंदाजा, FB लाइव पर किया था खुलासा

Fri, 20 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 20 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Harshita Dahiya Haryanvi singer and Dancer murder, harshita dahiya facebook live
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या ने उनके चाहने वालों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन उन्हें अपनी मौत का अंदाजा पहले ही हो गया था, जानिए कैसे?
Harshita Dahiya Haryanvi singer and Dancer murder, harshita dahiya facebook live
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पता चला है कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव होकर बड़ा खुलासा किया था। हर्षिता ने धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं है। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्राथमिक कारण सोशल मीडिया पर हर्षिता की एक विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को माना जा रहा है। इसी को लेकर उसे धमकी दी जा रही थी।
Harshita Dahiya Haryanvi singer and Dancer murder, harshita dahiya facebook live
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बता दें कि 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की मंगलवार को चमराड़ा और काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी और और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harshita Dahiya Haryanvi singer and Dancer murder, harshita dahiya facebook live
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
Harshita Dahiya Haryanvi singer and Dancer murder, harshita dahiya facebook live
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बदमाशों ने वारदात की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी देशराज, एसएचओ इसराना नवीन कुमार व सीआईए-वन प्रभारी संदीप छिक्कारा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) नरेला, दिल्ली में अपनी मौसी के घर रहती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed