{"_id":"5757e03b4f1c1b01059c559c","slug":"haryana-jat-reservation-protest-jat-protest-jat-reservation-haryana-jat-rohtak-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन का चौथा दिन, महिलाओं के हाथ में कमान, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन का चौथा दिन, महिलाओं के हाथ में कमान, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण को लेकर हरियाणा के जाटों के धरने को चार दिन हो गए हैं और अब इसकी कमान महिलाओं ने संभाल ली है। देखिए तस्वीरों में।
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में पहली बार प्रशासन के अधिकारियों ने जाट आंदोलनकारियों से बात की। लेकिन आंदोलनकारियों ने धरने से हटने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, अब चौधरियों के साथ महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। भारी संख्या में महिलाएं इस धरने में शामिल होने को पहुंच रही है।
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में जहां-जहां भी जाटों का धरना जारी है, वहां आदमी तो कम ही नजर आ रहे हैं। जबकि महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर धरना स्थलों पर पहुंच रही हैं। वे धरना स्थल पर भजन कीर्तन और लोक गीत गाकर टाइम पास कर रही हैं। कुछ जगहों पर नारेबाजी भी की जा रही है। रोहतक के जसिया, जींद में खटकड़ और कुरुक्षेत्र में जैनपुर जाटान में बड़ी संख्या में महिलाएं ही धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, रोहतक के जसिया गांव में बिना प्रशासन की अनुमति के चल रहे धरने में शामिल युवाओं और पूर्व सैनिकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार आरक्षण आंदोलन में शामिल होने वाले युवा और पूर्व सैनिक यदि कानून की अवहेलना करते हैं तो उन्हें भविष्य में होने वाली पुलिस और सेना की भर्तियों में परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों की प्रत्येक थाना स्तर पर सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जसिया चौक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर सुबह से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में जहां लोगों का उत्साह बढ़ाया, वहीं खापों को पत्र भेजने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया गया। दूसरी ओर, धरना स्थल पर बढ़ती भीड़ और बयानबाजी से पुलिस-प्रशासन चिंतित हो गया है। आईजी और कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन धरने से दूर रहे।