फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dhuman Singh Kirmach becomes State President of the Haryana Arm Wrestling Association

हरियाणा: आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेवारी

Sun, 30 Aug 2026 12:15 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

नई जिम्मेदारी मिलने पर धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों से लेकर शहरों तक छिपी युवा प्रतिभाओं को खेल का मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Dhuman Singh Kirmach becomes State President of the Haryana Arm Wrestling Association
सफेद कुर्ते में धूमन सिंह किरमच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र निवासी धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीपुल्स आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और सलाहकार प्रवीण डबास ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

विज्ञापन




नई जिम्मेदारी मिलने पर धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों से लेकर शहरों तक छिपी युवा प्रतिभाओं को खेल का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर आर्म रेसलिंग की इकाइयों का विस्तार करने पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना भी एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य होगा। 

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और बेहतर अवसर देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। धूमन सिंह ने कहा कि आर्म रेसलिंग प्राचीन खेलों में शामिल है और युवाओं को इससे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने से उन्हें बेहतर दिशा दी जा सकती है। 

यह है आर्म रेसलिंग
आर्म रेसलिंग हाथों की ताकत और तकनीक पर आधारित खेल है। इसमें दो खिलाड़ी मेज पर अपनी कोहनियां टिकाकर हाथों की पकड़ बनाते हैं और प्रतिद्वंद्वी के हाथ को निर्धारित स्थान तक दबाने का प्रयास करते हैं। इसमें ताकत, संतुलन, तकनीक और तेजी महत्वपूर्ण होती है। स्थानीय भाषा में इसे पंजा लगाना कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed