फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे, पसरा मातम

Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
including 2 brothers 3 children, immersed in canal in jind, Weeds
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे - फोटो : amar ujala

तालाब में नहाने गए दो सगे भाई समेत 3 बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम। यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के जींद के गांव गांव पांडू पिंडारा में सोमवार दोपहर को हुआ। तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। चौथे बच्चे को आसपास के लोगों ने डूबने से बचा लिया। मरने वाले तीनों बच्चों में दो सगे भाई हैं और स्कूल की छुट्टियों के चलते अपने मौसी के घर आए हुए थे।

including 2 brothers 3 children, immersed in canal in jind, Weeds
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे - फोटो : amar ujala

बच्चों की मौत के बाद गांव मातम पसर गया। मरने वाले तीनों बच्चों की उम्र आठ से दस वर्ष है। बीड़ बड़ान हिसार निवासी कृष्ण का बेटा अजय और साहिल स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां होने के चलते राम कालोनी जींद में मौसी के घर आए हुए थे। सोमवार दोपहर को अजय, साहिल अपने मौसी के लड़के कर्ण, राम कालोनी निवासी नितिन, कालोनी के पास लगते गांव पांडू पिंडारा के तालाब में नहाने चले गए। तालाब के गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूबने लगे। वहां से निकल रहे जेसीबी चालक गांव सिंधवीखेड़ा निवासी सुनील ने बच्चों को डूबते हुए देख लिया और कुछ युवकों के साथ तालाब में छलांग दी। 

including 2 brothers 3 children, immersed in canal in jind, Weeds
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे - फोटो : amar ujala

उन्होंने तालाब में डूब रहे बच्चे कर्ण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय, साहिल और नितिन की डूबने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने तालाब में सर्च अभियान चलाया और बच्चों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पाकर डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी धर्मबीर मौके पर पहुंचे। तालाब में डूबे बच्चे अजय और उसका भाई साहिल ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने के बाद अपने गांव बड़ा बड़ान से अपनी मौसी के घर जींद की राम कालोनी में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
including 2 brothers 3 children, immersed in canal in jind, Weeds
तालाब में नहाने गए दो भाइयों सहित 3 बच्चे डूबे - फोटो : amar ujala

सोमवार को वह अपनी मौसी के लड़के कर्ण को साथ लेकर तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर डूबने से दोनों भाईयों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के मौसा बीरुराम ने बताया कि दोनों बच्चों के साथ उसका बेटा कर्ण भी गया था, लेकिन वह बच गया। तालाब में डूबने वाले तीनों बच्चे नितिन के मामा मनदीप ने बताया कि उसकी बहन रानी देवी की शादी दादरी के गांव झिंझर में हुई है। लगभग एक माह पहले उसकी भांजी की शादी के बाद बहन रानी देवी अपने बेटे नितिन के साथ मजदूरी के लिए जींद आई थी। उसके बाद से राम कालोनी में कमरा किराए पर लेकर रहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed