कैप्टन अभिमन्यु के 'मनोहर' बजट के पिटारे से हरियाणा की जनता के लिए खास क्या-क्या निकला है, क्लिक करके यहां देखिए...
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 9 मार्च 2018 दिन शुक्रवार को प्रदेश का चौथा बजट पेश किया। कैप्टन ने 1 लाख 15 हजार 198.29 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो बीते वर्ष के बजट अनुमान से 12.6 और संशोधित बजट अनुमान से 14.4 फीसदी अधिक है। बजट में इस बार भी कोई नया कर नहीं लगाया।
फरीदाबाद और करनाल को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश में सीएनजी सस्ती की जाएगी। पंचकूला में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। हर पुलिस थाने में शिकायत कक्ष बनाए जाएंगे। बुजुर्गों की पेंशन में 200 रुपए वृद्धि की गई। 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
एसवाईएल परिजयोजना के लिए वर्ष 2018-19 में विशेष रूप से 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया है। कैप्टन ने कहा कि अगर एसवाईएल के निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपये की भी आवश्यकता पड़ी, तो हम उपलब्ध करवाएंगे।
नेशनल हाइवे पर जींद में दो, झज्जर, अंबाला शहर, पाली रेवाड़ी, लोहारू, कैथल-पिंजौर में 1-1 आरओबी बनाए जाएंगे। 2020 तक मानव रहित रेलवे फाटक खत्म होंगे। कैप्टन ने बताया कि इस समय 167 मानव रहित रेलवे फाटक हैं।