{"_id":"5b4c2c474f1c1b48748b502c","slug":"harbhajan-singh-tweets-who-created-huge-controversy-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़ें हरभजन सिंह के 11 विवादित ट्वीट, जिन पर हुआ खूब बवाल...एक तो डिलीट करना पड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें हरभजन सिंह के 11 विवादित ट्वीट, जिन पर हुआ खूब बवाल...एक तो डिलीट करना पड़ा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरभजन सिंह अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं भज्जी के उन 11 ट्वीट के बारे में, जिन्हें लेकर काफी बवाल हुआ था। टर्बनेटर को एक ट्वीट तो खुद डिलीट करना पड़ा था।
harbhajan singh
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ट्वीट
हाल ही में हरभजन सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। भज्जी ने ट्वीट किया कि लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू-मुसलमान खेल रहे है। इसके साथ भज्जी ने हैशटैग देते हुए लिखा कि सोच बदलो, देश बदलेगा।

ट्वीट करके श्रीलंकाई टीम का मजाक उड़ाया, डिलीट करना पड़ा
नवबंर 2017 की बात है, हरभजन सिंह ने श्रीलंकाई टीम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आप को पुनर्जीवित करने के लिए कहा। भज्जी ने श्रीलंकाई ओपनर दिमुथ करुनारत्ने के ट्वीट के जवाब में कहा कि वो टीम इंडिया के आर अश्विन और रविंद्र जडेजा द्वारा दी जाने वाली चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। हरभजन ने ट्वीट किया, 'इसी तरह उन्होंने हाल ही की सीरीज में किया था। उन्हें जिम्बाब्वे से भी शिकस्त झेलना पड़ी थी। पहली पारी में 200 जबकि दूसरी पारी में 150 पर ऑलआउट। श्रीलंका टीम अपने न्यूनतम पर है और उन्हें ऐसा देखकर काफी निराशा होती है। उम्मीद है कि वो खुद को पुनर्जीवित करके इंटरनेशनल स्तर हासिल करेंगे।' हालांकि, टर्बनेटर ने जल्द ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।

HARBHAJAN SINGH
जीएसटी पर तंज कसते हुए किया मजेदार ट्वीट
सितंबर 2017 में हरभजन सिंह ने जीएसटी पर तंज कसते हुए एक मजेदार ट्वीट किया था, जो वायरल हो गया था। दरअसल, हरभजन ने ट्वीट कर कहा था, 'रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद जब बिल पे करो तो ऐसा लगता है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने हमारे साथ ही डिनर किया हो।'

Harbhajan Singh
माइकल क्लार्क के ट्वीट का दिया था जवाब
2017 में ही हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार के बाद भी ट्वीट किया था। बता दें कि तीसरे वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम की हार पर ट्वीट किया था, जिस पर हरभजन ने रिट्वीट करते लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको रिटायरमेंट छोड़कर फिर से खेल शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अच्छे बल्लेबाजों का दौर अब खत्म हो गया।'