फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए भज्जी, यूजर्स ने दिए करारे जवाब

Mon, 16 Jul 2018 10:25 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 16 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh Trolling on Twitter for tweet on Croatia vs France, FIFA World Cup 2018
harbhajan singh
फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल मैच पर ट्वीट को लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ट्रोल हो रहे हैं। क्योंकि ट्वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है, यजर्स भी करारा जवाब दे रहे हैं।
Harbhajan Singh Trolling on Twitter for tweet on Croatia vs France, FIFA World Cup 2018
हरभजन सिंह
फाइनल मैच शुरू होने से पहले भज्जी ने ट्वीट किया कि लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू-मुसलमान खेल रहे है। इसके साथ भज्जी ने हैशटैग देते हुए लिखा कि सोच बदलो, देश बदलेगा। लेकिन भज्जी को इस ट्वीट के लिए लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।




 
Harbhajan Singh Trolling on Twitter for tweet on Croatia vs France, FIFA World Cup 2018
HARBHAJAN SINGH
ट्वीट को अब तक तीन हजार से अधिक लोग री-ट्वीट कर चुके है। 10 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके थे।वहीं ट्विटर पर इसे लेकर बहस चल पड़ी है। कई लोगों ने इस ट्वीट को लेकर कमेंट किए। एक यूजर ने कहा कि हिंदू-मुसलमान का खेल खेलना राजनीतिक लोगों का काम है, खिलाड़ियों का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh Trolling on Twitter for tweet on Croatia vs France, FIFA World Cup 2018
हरभजन सिंह
कुछ लोगों ने कहा कि जरूरी नहीं कि भारत फुटबॉल में अग्रणी हो, हिंदुस्तान कई खेलों में आगे चल रहा है। अंकुश शर्मा ने तो ट्वीट का उत्तर देते हुए कहा कि यह असंभव है क्योंकि हिंदू-मुस्लिम हम सब मिलकर खेल रहे हैं, जिसमें राजनीतिक लोग के अलावा हम सब हैं, इसका फाइनल 2019 में होगा।
विज्ञापन
Harbhajan Singh Trolling on Twitter for tweet on Croatia vs France, FIFA World Cup 2018
harbhajan singh and geeta basra
रीत सिंह ने तो करारा उत्तर दिया कि यह चीन को देखो, न वह क्रिकेट खेल रहे हैं न फुटबॉल। हर जगह हर खेल उपयुक्त नहीं हो सकता। बता दें कि क्रोएशिया महज 50 लाख आबादी वाला एक छोटा सा देश है। इससे ज्यादा आबादी देहरादून-सहारनपुर जैसे शहर की होगी। इस छोटे से देश के बड़े कारनामे से प्रभावित होकर ही भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ऐसा ट्वीट किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed