फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस लड़की से मिलने पाक पहुंचा था हामिद, उसके बारे में हुआ बड़ा खुलासा...5 क्लिक में पढ़ें

Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Hamid had reached Pak to meet a girl, big reveals about girl
हामिद निहाल अंसारी

भारतीय मूल के हामिद निहाल अंसारी पाकिस्तान जिस लड़की से मिलने गए थे उसके बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। मंगलवार को हामिद छह साल बाद अपने वतन वापस लौट आए हैं। लेकिन वो लड़की उन्हें नहीं मिल सकी। पढ़िए हामिद का पूरा मामला...

Hamid had reached Pak to meet a girl, big reveals about girl
हामिद निहाल अंसारी

मुंबई के हामिद निहाल अंसारी की छह साल बाद मंगलवार को पाकिस्तान से भारत वापसी हो गई। पाकिस्तानी जेल से मिली रिहाई के बाद वह वाघा बॉर्डर से भारत पहुंचे। उनका परिवार उन्हें लेने पहुंचा। बता दें कि 2012 में फेसबुक पर बनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे। जहां पाकिस्तान के कोहाट में जासूसी और बिना दस्तावेज के आरोप में हामिद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Hamid had reached Pak to meet a girl, big reveals about girl
हामिद निहाल अंसारी

 हामिद कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से अफगानिस्तान के तोरखम के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए थे। हामिद जिस लड़की की तलाश में पाकिस्तान आए थे, वो लड़की खैबर पख्तून्ख्वा के कोहाट की रहने वाली थी। लड़की ने पहचान उजागर करने से इनकार किया है। अब उस लड़की की शादी भी हो चुकी है। हामिद के परिवार ने दोनों मुल्कों की सरकार का शुक्रिया किया और कहा, यह दिन हमारे लिए ईद जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hamid had reached Pak to meet a girl, big reveals about girl
हामिद निहाल अंसारी
हामिद की मां फौजिया ने कहा, सरकार ने इस मामले पर पहले दिन से ही हमारी मदद की। मीडिया हमारी आवाज बना। अरविंद शर्मा नाम के वकील ने बिना फीस के सुप्रीम कोर्ट तक हमारा केस रखा। भारत वापसी में पाकिस्तान की मानवाधिकार मामलों की वकील रख्शंदा नाज का अहम योगदान रहा। उन्होंने हामिद की रिहाई को लेकर केस लड़ा। कहती हैं, मुझे हामिद के बारे रीता मनचंदा से पता चला, जो भारत में समाजसेवी हैं। हालांकि पाकिस्तानी पत्रकार जीनत शहजादी ने इस केस के लिए कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
Hamid had reached Pak to meet a girl, big reveals about girl
हामिद निहाल अंसारी

मैं उस वक्त तीन साल से पाकिस्तान में नहीं थी। जब मैं आई तो जीनत भी पाकिस्तान में नहीं थी। तब से मैं हामिद के साथ संपर्क में हूं। मेरी उनके परिवार से बात हुई और उनकी मां को तब विश्वास हुआ कि उनका बेटा जिंदा है। जीनत ने इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग कर इस केस की सारी जानकारी जुटाई थी। उसके बिना हामिद के बारे में किसी को पता नहीं चलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed