डेरामुखी के 'विष्णु रूप' का असली सच डेरा खुद लाया सामने
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जिस वीडियो में उनपर 'विष्णु रूप' धरने के आरोप लगे हैं, उनका असली सच डेरा खुद लोगों के सामने लाया है। देखिए।
डेरामुखी के 'विष्णु रूप' का असली सच डेरा खुद लाया सामने
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डॉ. आदित्य इंसां ने कहा है कि व्हाट्सऐप पर वायरल हुए एक वीडियो में गुरमीत राम रहीम पर भगवान विष्णु की नकल का जो आरोप लगाया जा रहा है यह वर्ष 2009 में रिलीज हुई ‘शंखनाद’ एक म्यूजिक एलबम का हिस्सा है।
डेरामुखी के 'विष्णु रूप' का असली सच डेरा खुद लाया सामने
डॉ. आदित्य इंसां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सर्वधर्म संगम संस्था है। एलबम में गाने के अनुरूप यह वेशभूषा है। इसमें कहीं भी भगवान विष्णु की नकल नहीं है। उन्होंने कहा है कि गुरुजी ने न तो नकली बाजु लगाई हैं और न ही क्लीनशेव है।
डेरामुखी के 'विष्णु रूप' का असली सच डेरा खुद लाया सामने
डॉ. आदित्य इंसां के मुताबिक गुरुजी की लंबी दाढ़ी है जो किसी भी प्रकार से भगवान विष्णु से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि डेरा पर आरोप सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने की साजिश है।
डेरामुखी के 'विष्णु रूप' का असली सच डेरा खुद लाया सामने
गौरतलब है कि आल इंडिया हिंदू फेडरेशन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 44 सेकेंड के एक वीडियो में राम रहीम भगवान विष्णु की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि पहले भी डेरामुखी पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं।