फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये शख्स करता है ऐसे स्टंट, जिन्हें करना नामुमकिन, तस्वीरें देख रह जाएंगे भौंचक

Fri, 12 Jan 2018 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 12 Jan 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
guinness world record holder stuntman pawan dhillon
स्टंटबाज पवन ढिल्लों
ये शख्स ऐसे-ऐसे स्टंट करता है,​ जिन्हें करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। तस्वीरों में देखिए इसके करतब, देखकर भौंचक्के रह जाएंगे आप।
guinness world record holder stuntman pawan dhillon
स्टंटबाज पवन ढिल्लों
हरियाणा के रेवाड़ी के पवन ढिल्लो (34) ने पढ़ाई तो सिर्फ 9वीं तक ही की है, लेकिन अपने हुनर की बदौलत अच्छे-अच्छों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देते हैं। पवन कभी आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाते हैं तो कभी चलती बाइक पर खड़े होकर गुलेल से बोतले फोड़ते हैं। इसी के चलते वे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
guinness world record holder stuntman pawan dhillon
स्टंटबाज पवन ढिल्लों
इतना ही नहीं वे गालों में सूई डालकर एक साथ 12 रिक्शा खींचने का करतब करते हैं। यह रिकॉर्ड भी लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है। इन्हीं करतबों की बदौलत वे अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। गांव बाबडोली निवासी पवन ढिल्लो ने 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और खेती करनी शुरू कर दी थी। कुछ साल पहले दोस्तों के साथ मजाक-मजाक में बाइक पर खड़े होकर सवारी करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
guinness world record holder stuntman pawan dhillon
स्टंटबाज पवन ढिल्लों
इसके बाद जब यह अभ्यास का हिस्सा बन गया तो कुछ हटके करने की कोशिश की। इसके बाद गुलेल चलाना सीखा और चलती बाइक पर गुलेल से बोतल तोड़ने की प्रैक्टिस शुरू कर दी। दोस्तों ने आंख पर पट्टी बांधने का चैलेंज दे दिया। इस चैलेंज में पवन कुछ खास नहीं कर पाया था, मगर इसके बाद ठान लिया कि वह ऐसा करके रहेगा। जब आंखों पर पट्टी बांध बोतल तोड़नी शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
guinness world record holder stuntman pawan dhillon
स्टंटबाज पवन ढिल्लों
यह काम सफलता पूर्वक करने के चलते वर्ष 2015-16 में पवन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। वर्ष 2015-16 के दौरान ही पवन ने गालों में सुई डालकर 12 रिक्शे खींचने का भी करतब किया। पिछले साल हुई राष्ट्रीय गुलेल स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए ढिल्लो ने 35 मीटर मुकाबलों में कांस्य पदक जीता। इससे पहले राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भी पवन अपनी प्रतिभा दिखा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed