{"_id":"5b46e9984f1c1b08278b5fe3","slug":"groom-refused-to-marry-without-dowry-bride-arrived-in-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 फेरों से पहले खुल गई दूल्हे की पोल, दुल्हन के मां-बाप को लेना पड़ा एक अनचाहा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 फेरों से पहले खुल गई दूल्हे की पोल, दुल्हन के मां-बाप को लेना पड़ा एक अनचाहा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाल जोड़े में सजधज कर दुल्हन तैयार, लेकिन सात फेरे होने से ठीक पहले दूल्हे की पोल खुल गई। फिर लड़की के मां-बाप को एक अनचाहा फैसला लेना पड़ा। मामला जानकर हर कोई हैरान है, आप भी बेटी की शादी करने जा रहे हैं तो जरा संभल कर, वरना इनकी तरह पछताएंगे।
2 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
मामला हरियाणा के सिरसा का है। दुल्हन सज धज कर गुरुद्वारे पहुंच गई, शादी की तैयारियां भी पूरी थीं। लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया और न ही उसके परिजन पहुंचे। यह हरकत देखकर लड़की के परिजन भड़क गए और थाने पहुंच गए। वहां दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
3 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
युवती के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता निवासी गांव मिरजापुर थेहड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी का रिश्ता गांव मीरपुर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। 9 जुलाई 2018 को लड़के वाले शगुन लेकर उनके घर आए और शगुन देकर रोका कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
युवती के पिता ने बताया कि रोका करते हुए लड़के वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा था कि वे दहेज नहीं लेंगे और शादी का खर्चा भी स्वयं उठाएंगे। दस जुलाई को शादी की तारीख तय हुई। तय दिन को पूरा परिवार सिरसा स्थित गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंह में पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 6
थाने पहुंची दुल्हन
लड़की सुबह से लेकर दोपहर तक गुरुद्वारे में बैठी रही, लेकिन आनंद कारज करने न तो लड़का आया और न ही उसका परिवार। कई बार लड़के के परिजनों को फोन किया गया, लेकिन वे गुरुद्वारा नहीं आए। आरोप है कि लड़के वालों ने बिचौलिए के माध्यम से मांग की है कि या तो मैरिज पार्टी का खर्चा दो या फिर कोई बड़ी गाड़ी दो। इसके बाद ही शादी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।