दिलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली की स्टूडेंट भी खुद को खली समझने लगी हैं, उनकी इसी गलतफहमी को रिंग में उतरकर दूर किया एक सूट सलवार वाली ने। तस्वीरें।
2 of 5
सूट सलवार वाली को ओपन चैलेंज दे बैठी खली की स्टूडेंट
ये सूट सलवार वाली हरियाणा की पूर्व पुलिस अफसर कविता है। भारत की पहली प्रोफेशनल वुमन रेसलर और खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल भीड़ को ओपन चैलेंज देती हैं, तभी कविता चैलेंज स्वीकार करते हुए सूट में ही रिंग में उतर आती हैं फिर दोनों में फाइट होती है।
3 of 5
सूट सलवार वाली को ओपन चैलेंज दे बैठी खली की स्टूडेंट
द ग्रेट खली के ट्रेनिंग स्कूल में मिक्स मार्शल आर्ट्स चैम्पियन रह चुकीं कविता पहले तो हंसी-मजाक में इस बात को लेती हैं, लेकिन तभी बीबी बुलबुल उन्हें जोर से मारते हुए धकेल देती हैं। गुस्साई कविता उठकर बीबी बुलबुल पर अटैक करते हुए उसे गिरा देती हैं और उसे लात-मुक्के मारना शुरू कर देती हैं।
4 of 5
सूट सलवार वाली को ओपन चैलेंज दे बैठी खली की स्टूडेंट
बीच में अन्य रेसलर आकर कविता को बीबी बुलबुल के ऊपर से हटाते हैं, लेकिन बीबी बुलबुल फिर तैश में आकर बढ़ती हैं, जिससे कविता आगे बढ़कर फिर उसे ढेर कर देती है। बता दें कि कविता पावर लिफ्टिंग करती हैं। वे काफी तेज तर्रार भी हैं। उसे अभी खली की अकादमी में आए तीन सप्ताह ही बीते हैं।
5 of 5
सूट सलवार वाली को ओपन चैलेंज दे बैठी खली की स्टूडेंट
गौरतलब है कि द ग्रेट खली ने जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से अपनी एकेडमी शुरू की है। यहां वे अपनी तरह ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए युवाओं के ट्रेंड कर रहे हैं। देश भर के कई रेसलर फ्री स्टील कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।