फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्मी की कैंटीन में भी अवैध बिलिंग होती है, जानिए कैसे चलता है ये धंधा?

Sat, 29 Jul 2017 12:52 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Jul 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
goods & services tax, illegal billing in indian army canteens
illegal billing in army canteen
दुकानों की बात तो क्या करें, आर्मी की कैंटीन में भी अवैध बिलिंग जोर शोर से की जाती है। यकीं नहीं आता तो ये खबर पढ़िए, पता चल जाएगा कि ये धंधा कैसे चलता है।
goods & services tax, illegal billing in indian army canteens
illegal billing in army canteen
दरअसल, सेना के अफसरों और जवानों को विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता बाजार भाव (एमआरपी) से कम दाम पर करवाने वाली सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपो) की अवैध बिलिंग पर अब शिकंजा कसने वाला है। इन सीएसडी की कार्यप्रणाली पर अब सेना हाईकमान की पैनी नजर रहेगी, ताकि सीएसडी का दुरुपयोग बंद हो सके। इसी कड़ी में सेना हाईकमान ने सभी सीएसडी से पिछले महीनों की बिलिंग एक अगस्त तक तलब कर ली है। 
goods & services tax, illegal billing in indian army canteens
illegal billing in army canteen
पचपन फीसदी तक सस्ते उत्पाद मिलते हैं
दरअसल, इन सीएसडी में विभिन्न उत्पाद सेना के जवानों और अफसरों को 55 फीसदी तक कम दामों पर मिलते हैं। बस, इसी वजह से सीएसडी का दुरुपयोग सबसे ज्यादा है। एक अफसर ने बताया कि पिछले दिनों सैन्य हाईकमान के संज्ञान में यह बात समाने आई कि इन सीएसडी की बिलिंग लिमिट से बहुत ज्यादा बाहर जा रही है। खासकर शराब की सेल तो रिकार्ड तोड़ हो रही है। इसी को देखते हुए सेना ने अब इसकी मॉनीटरिंग का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
goods & services tax, illegal billing in indian army canteens
illegal billing in army canteen
इस तरह होता है दुरुपयोग
सस्ते उत्पाद के चक्कर में बहुत से सेना के जवान और सेना के अफसर अपने सीएसडी कार्ड पर अत्यधिक माल खरीदते हैं और फिर इस माल की सप्लाई सिविल लोगों को कर दी जाती है। जबकि इसका लाभ केवल सैन्य कर्मियों के लिए ही होता है। पिछले दिनों अंबाला कैंटोनमेंट में सेना की एक विशेष विंग ने सेना के कुछ जवानों को सीएसडी का सामान सिविल की परचून दुकानों पर बेचते भी पकड़ा था। जबकि एक सिविल दुकान से तो सीएसडी का माल भी जब्त किया गया था। 
विज्ञापन
goods & services tax, illegal billing in indian army canteens
illegal billing in army canteen
दरअसल, यह सारा खेल कमीशन के चक्कर में होता था। सबसे ज्यादा खेल शराब की बिक्री में होता है। सीएसडी से सस्ती शराब खरीदकर उसकी सबसे ज्यादा सप्लाई तो सिविल उपभोक्ताओं को जाती है। जबकि  सीएसडी से खरीदे गए अत्यधिकउत्पादों की खपत सैन्य कर्मियों के हिस्से दर्ज होती है। इसलिए अब सेना हाईकमान को इसे लेकर अर्लट होना पड़ा है। अब सभी सीएसडी के अफसर इन दिनों क्लोजिंग रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed