फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randhawa changes his tune after Warring's resignation.

Chandigarh News: वड़िंग के इस्तीफे के बाद बदले रंधावा के सुर

Fri, 09 Oct 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Randhawa changes his tune after Warring's resignation.
बोले- पार्टी में मतभेद और गुटबाजी के लिए मैं भी उतना ही जिम्मेदार
विज्ञापन

परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के सुर बदले नजर आए। लंबे समय से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के आलोचक रहे रंधावा ने अब कहा है कि पार्टी में पैदा हुए मतभेदों और गुटबाजी के लिए वह खुद को भी उतना ही जिम्मेदार मानते हैं, जितना वड़िंग को।

रंधावा ने कहा कि उनके और वड़िंग के बीच राजनीतिक व व्यक्तिगत मतभेद रहे, लेकिन दोनों ने लंबे समय तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए साथ काम किया। उन्होंने वड़िंग के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने और चुनावी लड़ाइयों में उन्होंने मेहनत की है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


परगट सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रंधावा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed