फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS4 वाहन खरीद लिया है तो देखिए काम की खबर, एक मुसीबत खड़ी हो गई है

Fri, 24 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 24 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
girls facing BS4 Vehicles light on problem
बीएस4 वाहन
बीएस3 वाहन तो बंद हो गए, ऐसे में लोगों को अब टू व्हीलर बीएस4 लेना पड़ा रहा है, लेकिन इसे लेकर एक मुसीबत भी झेलनी पड़ रही है। देखिए ये बड़े काम की खबर...
girls facing BS4 Vehicles light on problem
बीएस4 वाहन
मामला पंचकूला का है। एक अजीब सी जानकारी सामने आई कि लोग बीएस4 व्हीकल यूज करने से कतराने लगे हैं और इसका कारण है लाइट्स का दिन में भी ऑन रहना। दिन में लाइट्स के ऑन रहने की वजह से लोगों से सुनना पड़ता है कि लाइट ऑफ कर लो। यह सुन सुनकर परेशान हुई कालका कालेज जाने वाली एक छात्रा ने पिता को बीएस-4 स्कूटी ले जाने से मना कर दिया।
girls facing BS4 Vehicles light on problem
बीएस4 वाहन
छात्रा का कहना है कि लोग स्कूटी में लाइट जलती देखकर उसे बंद करने के लिए इशारे करते हैं, जो उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। छात्रा ने इससे परेशान होकर अब अपने पिता से कहा है कि वह कॉलेज जाएगी, लेकिन स्कूटी से नहीं। बीएस-4 बाइक में ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (एएचओ) की सुविधा अब लोगों के लिए दुविधा की वजह बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
girls facing BS4 Vehicles light on problem
बीएस4 वाहन
आलम यह है कि सड़कों पर चलते वाहन चालकों को सुबह से रात तक रोजाना दर्जनों ऐसे लोग मिलते हैं, जो सांकेतिक लहजे में इन्हें बंद करने के इशारे करते हैं। ऐसे इशारे करना युवतियां और महिलाएं ठीक नहीं मानती हैं। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मंत्रालय के आदेश पर कंपनियों ने टू व्हीलर्स में एएचओ की सुविधा दी।
विज्ञापन
girls facing BS4 Vehicles light on problem
बीएस4 वाहन
मौसम में अचानक बदलाव या सड़कों पर आने जाने वाले टू व्हीलर्स की पहचान किसी भी हालात में हो सके, इस लिहाज से एएचओ की पहल की गई थी। बीएस थ्री वाहनों के होने तक लोग दूसरे को सांकेतिक लहजे में इसे बंद करने के अक्सर इशारे कर देते थे, लेकिन नए टू व्हीलर में ऑन ऑफ स्विच भी नहीं है ताकि ऐसे हालात से बचा जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed