प्रेमिका से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, तो 19 पेज के सुसाइड नोट और फेसबुक वीडियो में उड़ेला दर्द और फंदा लगाकर जान दे दी, जानिए पूरा मामला।
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। 12 अप्रैल को फंदे पर लटकर सुसाइड करने वाली प्रेमिका के वियोग में 12 मई को उसी टाइम प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने पॉकेट डायरी के 19 पेज का सुसाइड नोट लिखा और 2.21 मिनट की वीडियो बनाकर अपने अपने व्हाट्सअप ग्रुप में डाली। इनमें उसने कहा है कि आई लव मॉम, आई लव डैड, आई लव दी। आप मेरे बिना नहीं रह सकते और मैं उसके बिना नहीं रह सकता।
मां मुझे माफ करना। मैं (प्रेमिका का नाम) से बहुत प्यार करता हूं। मैं उसके बिना नहीं रह सकता। मैं उसके पास जा रहा हूं। आईएम कमिंग सून। मृतक युवक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था और यहां फर्कपुर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था। कुछ दिनों से एकता विहार कॉलोनी में अकेला किराए पर कमरा लेकर रहता था। सुबह व्हाट्सअप पर दोस्तों ने वीडियो देखा तो तुरंत उसके कमरे पर पहुंचे।
यहां उसका शव छत पर कुंडे से कपड़े के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। गुरदासपुर के दीना नगर निवासी रिषभ (26) कई साल से फर्कपुर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने मामा धर्मवीर के पास रहता था और मामा की मीना मार्केट स्थित कास्मेटिक सामान की दुकान पर ही काम करता था। वह पिछले कुछ दिन से एकता विहार कालोनी में किराए के मकान में अकेला रह रहा था।
रिषभ के दोस्तों ने बताया कि रिषभ का ग्रीन पार्क कॉलोनी की ही एक फेशन डिजाइनिंग की छात्रा से प्रेम प्रसंग था। 12 अप्रैल को उसने भी प्रोफेसर कॉलोनी में अपने मामा के घर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उसकी मौत होने के बाद से रिषभ गम में डूबा रहता था। शनिवार-रविवार रात को उसने अपने कमरे में छत के कुंड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उन्होंने उसके खुद के बनाए व्हाट्सअप ग्रुप में सुसाइड करने से पहले बनाई गई वीडियो देखी।