फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब शहीद बेटे के शव को मां ने पहनाया सेहरा, फूट-फूट कर रोए पिता

Wed, 16 May 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 16 May 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
crpf jawan mandeep kumar funeral in wedding dress, died in pulwama encounter
मनदीप कुमार का अंतिम संस्कार
मां और बाप के दिल पर क्या बीती होगी, जब उन्होंने शहीद बेटे के शव को सेहरा पहनाकर विदा किया। नजारा जिसने भी देखा, उसका कलेजा फट गया।
Trending Videos
crpf jawan mandeep kumar funeral in wedding dress, died in pulwama encounter
मनदीप कुमार का अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के चिनारबाग गांव में सर्च अभियान के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद सीआरपीएफ की 182 बटालियन के 29 वर्षीय कांस्टेबल मनदीप कुमार शहीद हो गए थे। रविवार को उनके पैतृक गांव खुदादपुर में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले तिरंगे में लिपटी शहीद की पार्थिव देह जब गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया।
crpf jawan mandeep kumar funeral in wedding dress, died in pulwama encounter
मनदीप कुमार का अंतिम संस्कार
शहीद का पार्थिव शव जो कि शनिवार रात ही श्रीनगर से पहुंचा था। पार्थिव देह गांव ले जाने के बजाय रात को गुरदासपुर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया। सुबह गांव लाने के कुछ समय पहले ही उसकी मां कुंती देवी को जब बेटे की शहादत के बारे बताया गया तो वह पत्थर की तरह सुधबुध खो बैठी। तिरंगे में लिपटे बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो मां की चीत्कारों से सभी का कलेजा छलनी हो उठा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
crpf jawan mandeep kumar funeral in wedding dress, died in pulwama encounter
मनदीप कुमार का अंतिम संस्कार
बहादुर मां ने सेहरा बांधने के बाद कंधा देकर विदा किया
वो मां जिसे बताया गया था कि उसका बेटा टांग में गोली लगने से जख्मी हुआ है, तभी से वह उसकी सलामती की दुआ कर रही थी। मगर होनी तो कल ही उसकी गोद को सूनी कर चुकी थी। आज जब सारा देश मां बेटे को समर्पित मदर्स डे मना रहा था, वहीं शहीद मनदीप की मां अपने बेटे के लिए रिश्ता पक्का करने जाने वाली थी। इसीलिए मां ने रविवार को बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के बाद अर्थी को कंधा देकर विदा किया।
विज्ञापन
crpf jawan mandeep kumar funeral in wedding dress, died in pulwama encounter
मनदीप कुमार का अंतिम संस्कार
पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगे
इस तरह एक मां ने बहादुर बेटे की बहादुर मां होने का परिचय दिया। कुंती देवी ने इस मौके पर कहा कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। शहीद मनदीप की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर शहीद मनदीप कुमार अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष कर अपने क्षेत्र के जांबाज को भावभीनी विदाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed