देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज! अब आप अब घर बैठे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन। देखिए कैसे?
देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?
12वीं के बाद मध्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उच्च शिक्षा के लिए भारी-भरकम फीस चुका पाना उनके बस में नहीं होता। ऐसे ही स्टूडेंट्स की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ‘विद्यालक्ष्मी पोर्टल’ शुरू किया है।
देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?
वेबसाइट www.vidyalakshmi.co.in के माध्यम से स्टूडेंट्स एक साथ तीन बैंकों में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी। इस पोर्टल से 23 बैंक (सरकारी और निजी) रजिस्टर्ड हैं। इस पोर्टल की मदद से 44 किस्म के लोन प्रोवाइड करवाए गए हैं।
देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?
अभी तक एजुकेशन लोन के लिए स्टूडेंट्स के साथ ही उसके अभिभावकों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन, अब ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के बाद एजुकेशन लोन लेने में दिक्कतें कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार के विद्यालक्ष्मी पोर्टल से ऐसा होगा। युवाओं को सबसे पहले ‘विद्यालक्ष्मी’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?
इसके बाद कॉमन एजुकेशन लोन का एप्लीकेशन भरना होगा। इसके बाद कैंडीडेट अपनी जरूरत के अनुसार बैंकों की योजनाओं को सर्च करके अप्लाई कर सकता है। जो बैंक छात्र के लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस करेगा, वह उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता रहेगा।