{"_id":"5ac1c5e64f1c1bec618b4e65","slug":"four-people-died-in-car-accident-in-hoshiarpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत की 'रेस' और 3 टुकड़ों में बंट गई कार, 4 लोगों को ऐसे आई मौत, देख नहीं पाओगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत की 'रेस' और 3 टुकड़ों में बंट गई कार, 4 लोगों को ऐसे आई मौत, देख नहीं पाओगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेस लगाने का शौक जान छीन ले गया। हादसे के बाद कार तीन टुकड़ों में बंट गई और चार लोगों की ऐसी हालत हो गई, देख नहीं पाएगा कोई।
2 of 7
कार एक्सीडेंट
हादसा पंजाब में होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में हुआ। घर एक दूसरे से पहले पहुंचने की होड़ जानलेवा साबित हुई। रविवार देर रात कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन टुकड़ों में बंट गई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दंपति भी है, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
3 of 7
कार एक्सीडेंट
घायल को सिविल अस्पताल माहिलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। सभी मृतक आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कमल किशोर (52), गौरव बग्गा (32), अमित कुमार उर्फ सोनू (28), पूजा (26) के रूप में हुई, जबकि मोनिका सहदेव (45) को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कार एक्सीडेंट
ज्वेलर यूनियन माहिलपुर के अध्यक्ष कमल किशोर (48) निवासी वार्ड नंबर एक माहिलपुर अपनी पत्नी मोनिका, साले अमित कुमार (44) निवासी रानी बाग नजदीक पीर डाड जालंधर, उनकी पत्नी पूजा (42), अमित के मौसेरे भाई माहिलपुर निवासी गौरव बग्गा (38) के साथ गत देर शाम चब्बेवाल के पास एक ढाबे से खाना खाने गए थे। दूसरी कार में उनके परिवार के कुछ सदस्य भी थे।
विज्ञापन
5 of 7
कार एक्सीडेंट
रात करीब एक बजे सभी खाना खाकर वापस आ रहे थे। माहिलपुर कस्बा के बाहर पेट्रोल पंप के पास कमल किशोर की कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को दूसरी कार में सवार लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार सवार कमल किशोर, गौरव बग्गा, अमित कुमार और पूजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।