फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुएं में दुधमुंही बच्ची को फेंकने वाली कलयुगी मां का पता चला, चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 01 Apr 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 01 Apr 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
four days girl child thrown in dry well in navratra at amritsar, minor mother found
सूखे कुएं में पड़ी मिली 4 दिन की दुधमुंही बच्ची
नवरात्र के दिनों में चार दिन की बेटी को सूखे कुएं में फेंकने वाली कलयुगी मां का पता चल गया है। वहीं मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
four days girl child thrown in dry well in navratra at amritsar, minor mother found
सूखे कुएं में पड़ी मिली 4 दिन की दुधमुंही बच्ची
बता दें कि बच्ची नवांशहर के गांव थोखड़ा में कुएं में मिली थी। जब लोगों ने उसे देखा तो शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रही थीं। वहीं उसकी मां कुंवारी नाबालिग लड़की निकली। मां कका पता चलते ही पुलिस उसके घर पहुंच गई। उसके नाबालिग होने या न होने के बारे में पता किए बिना पुलिस उसे गाड़ी में बिठा अदालत के लिए निकल गई। हालांकि रास्ते में ही पुलिस को अपनी गलती का पता चल गया और उसे वापस ले आए।
four days girl child thrown in dry well in navratra at amritsar, minor mother found
चार दिन की बेटी को सूखे कुएं में फेंका
अब लड़की पुलिस कस्टडी में है और शनिवार को उसका मेडिकल करवाकर उसकी उम्र पता की जाएगी। उधर बच्ची का अभी भी अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। बच्ची की मां को ढूंढने में उपकार कोआर्डिनेशन सोसायटी ने अहम भूमिका निभाई। सोसायटी ने गर्भवती महिलाओं की रजिस्ट्रेशन शुरू की है जिसे सरकार ने भी अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
four days girl child thrown in dry well in navratra at amritsar, minor mother found
चार दिन की बेटी को सूखे कुएं में फेंका
इसी पैट्रन के तहत रजिस्टर्ड हुई गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और खुशी की मां का पुलिस पता लगा पाई । पुलिस की ओर से एनजीओ, एएनएम व आशा वर्कर की मदद ली गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि खुशी की मां परिवार के साथ खेत में बनी झोपड़ी में रह रही थी। इस दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। युवती गर्भवती हो गई। परिवार वालों को इसका पता चल गया था।
विज्ञापन
four days girl child thrown in dry well in navratra at amritsar, minor mother found
demo pic - फोटो : अमर उजाला
युवती ने बच्चे को जन्म दिया। तीन-चार दिन तो परिवार वाले इस लड़की के साथ संबंध बनाने वाले लड़के को फोन करते रहे लेकिन वह नहीं आया। दिल्ली चला गया। लड़की व उसके परिवार ने अपनी कुंवारी बेटी के बच्चा होने को लेकर समाज के डर से उसे चोरी छिपे कुएं में फेंक दिया। वहां सूत्रों से पता चला है कि पुलिस इस मामले में एक नाबालिग युवक से भी पूछताछ कर रही है, जिसके साथ भी उक्त लड़की से संबंध बताए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed