{"_id":"5db68e208ebc3e93b03987c0","slug":"former-punjab-bharatiya-janata-party-bjp-president-kamal-sharma-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पंचतत्व में विलीन हुए पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, बेटे और बेटी ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पंचतत्व में विलीन हुए पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, बेटे और बेटी ने दी मुखाग्नि
फिरोजपुर/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 28 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंचतत्व में विलीन हुए कमल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। सोमवार को फिरोजपुर शहर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कमल शर्मा के बेटे सुष्मित और बेटी सुरभि ने चिता को मुखाग्नि दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा पंजाब व केंद्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
2 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कमल शर्मा दिवाली मनाने के लिए शनिवार देर रात चंडीगढ़ से फिरोजपुर पहुंचे थे। दिवाली की सुबह वे शहरी क्षेत्र में सैर कर रहे थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। सोमवार को फिरोजपुर शहर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहरी लोगों के अलावा पंजाब के अलग-अलग शहरों व केंद्रीय नेता कमल शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कमल शर्मा के बेटे सुष्मित और बेटी सुरभि ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
3 of 5
श्वेत मलिक
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि देने फिरोजपुर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कमल शर्मा भाजपा के बहुत अच्छे नेता थे, उन्होंने पंजाब में पार्टी के लिए बहुत काम किया और पार्टी की अच्छी छवि बनाई। कमल शर्मा की मौत से पंजाब और भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान है। फिरोजपुर के भाजपा नेताओं ने कहा कि कमल शर्मा ने फिरोजपुर का बहुत विकास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा नेता कमल शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
बस्ती टैंकावाली में बना अंडर ब्रिज, सरकारी डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य कई कार्य उनकी देन है। इसके अलावा फिरोजपुर में पीजीआई सेंटर लाने में कमल शर्मा ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन नहीं देने पर बहुत देरी हो गई है, जिस कारण पीजीआई का कार्य अधर में लटका हुआ है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर अमर ज्योत व लाइट साउंड सिस्टम लगाने में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा नेता कमल शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा दिल्ली दफ्तर के इंचार्ज महिंदर पांडे, पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, अरुण सूद, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू, पूर्व राजसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, स्व. अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली और अकाली दल से डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अलावा अन्य भाजपा नेता व गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।