पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक चीज से काफी नफरत करते थे। वो चीज उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। जानिए उनके बारे में 3 ऐसी बातें, शायद ही किसी को पता हों।
अटल बिहारी वाजपेयी को गिफ्ट पसंद नहीं थे। वे गिफ्ट परंपरा के बेहद खिलाफ थे। वे खाने-पीने के काफी शौकीन थे, इसलिए वे घर में तैयार भोजन को सबसे बड़ा तोहफा मानते थे।
अटल बिहारी वाजपेयी जब भी हरियाणा आते थे तो वे अकसर किसी पार्टी कार्यकर्ता के यहां ही खाना खाया करते थे। उन्हें दीवाली पर तैयार होने वाली मावे की गुझिया काफी पसंद थी।
अटल बिहारी वाजपेयी जब भी जनसभा करते थे तो काली मिर्च और मिश्री का सेवन करते थे। उनके लिए खास मथुरा से मिश्री मंगाई जाती थी। सभा से पहले और बाद में वे इसे खाते थे।
अटल बिहारी वाजपेयी का हरियाणा से खास लगाव रहा। वे अकसर हरियाणा आते थे और जनसभाएं करते थे। उन्हें पानीपत में चिमनी लाल की कचौरी बेहद पसंद थी।