देश की सबसे मशहूर ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट के बनने के पीछे की कहानी। ये कंपनी मात्र 4 लाख से शुरू हुई थी। अनकही बातें।
2 of 5
sachin bansal and binni bansal
फ्लिपकार्ट के सहसंस्थापक और चेयरमैन सचिन बंसल ने अपने दोस्त बिन्नी बंसल के साथ मिलकर इस कंपनी को शुरू किया था। कंपनी को शुरू करने से पहले सचिन खुद अमेजन डाट काम में नौकरी करते थे। उल्लेखनीय है कि बंसल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ और पढ़ाई भी उन्होंने यही से की।
गौरतलब है कि कंपनी पहले ही 100 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा क्रॉस कर चुकी है। इस आंकड़े को छूने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। इसके पहले यह आंकड़ा सिर्फ यूएस और चीन की कंपनी ही छू सकी हैं। फ्लिपकार्ट 1400 करोड़ की सेल एक दिन में हुई है, जबकि देश में बाकी रीटेल सेल ही 1070 करोड़ रुपये है।
4 of 5
sachin bansal and binni bansal
चंडीगढ़ का शुक्रिया अदा करने के लिए चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले फ्लिपकार्ट के संस्थापक खुद चंडीगढ़ आए और लोगों को सामान की डिलीवरी दी। इस दौरान उन्होंने कुछ व्यापारियों से भी बातचीत की। वो भी ऐसे समय में जब फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग मिलियन -डे सेल सीजन चल रहा है।
5 of 5
sachin bansal and binni bansal
सचिन के पिता सत्यप्रकाश अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था पढ़ाई के बाद जॉब छोड़ने के बाद सचिन ने 2007 में अपनी खुद की कंपनी खोलने की योजना बनाई। एक डर भी था, लेकिन सचिन पर भरोसा भी। चंडीगढ़ से ही ताल्लुक रखने वाले दोस्त बिन्नी बंसल के साथ मिलकर उसने फ्लिपकार्ट की शुरुआत की।