फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

Fri, 16 Jan 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 16 Jan 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन

देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

fire in panchkula, 15 shops burn in 30 minutes

ऐसी आग जिंदगी में पहले नहीं देखी होगी। शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी और एक के एक बाद 15 दुकानें मात्र 30 मिनट में स्वाहा हो गई। पंचकूला के सेक्टर-11 की रेहड़ी मार्केट की दुकानों को खाक कर दिया। कॉरिडोर में आग लगी वहां ढाबे व अन्य दुकानों में एलपीजी सिलेंडर भी थे। आग वहां नहीं पहुंची। बड़ा हादसा टला।


देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

fire in panchkula, 15 shops burn in 30 minutes

मार्केट में आग से लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मार्केट के प्रधान अरजिंदर हुड्डा ने बताया कि सुबह लगभग 10.45 बजे मार्केट में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक शॉप नंबर 104 में आग लगी देखी। घटना के वक्त मनयारी दुकान की मालकिन  निर्मला घई बाहर धूप सेंक रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर में दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आने लगीं।

देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

fire in panchkula, 15 shops burn in 30 minutes

प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग की चपेट से मोबाइल शॉप, कपड़े, सैलून, स्क्रैप डीलर, इलेक्ट्रिीशियन सहित कई और दुकानें भी आ गईं। मार्केट में करीब 125 दुकानें हैं। इनमें से करीब 110 दुकानों को आग से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

fire in panchkula, 15 shops burn in 30 minutes

पंचकूला के डीसी विवेक आत्रेय ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच के आदेश भी दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्कत ने तहसीलदार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी और पुलिस अधिकारी की टीम गठित आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ितों को भरोसा दिया कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक

fire in panchkula, 15 shops burn in 30 minutes

पी‌ड़ितों को जिला रेडक्रॉस शाखा की ओर से वस्त्र व अन्य सामान भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये जाएंगे। डीसी ने कहा कि रेहड़ी मार्केट में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों की व्यवस्था जरूरी है। जांच टीम शहर की अन्य रेहड़ी मार्केट में अग्नि सुरक्षा के उपकरणों की जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला हेमा शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed