फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Thu, 15 Jan 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 15 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Attempt of Suicide by Unemployed Youngman in Punjab, Live Pics

माघी मेले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने एक बेरोजगार युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक का नाम हितेष बताया जा रहा है। हादसे में हितेश के दोनों बाजू झुलस गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और हितेष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Attempt of Suicide by Unemployed Youngman in Punjab, Live Pics

माघी मेले में शिअद-भाजपा की कांफ्रेंस के दौरान बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का रोष प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इसी दौरान हितेश ने पंडाल में आग लगा ली। इससे पहले भी बेरोजगार लाइनमैन यूनियन पंजाब के दो पदाधिकारी मांगें मनवाने के लिए किए जा रहे संघर्ष के तहत सन 2013 में आत्महत्या कर मौत के आगोश में जा चुके हैं।

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Attempt of Suicide by Unemployed Youngman in Punjab, Live Pics

मामला यह है कि पावरकॉम विभाग में सन 1996 के बाद लाइनमैनों की भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। जिस पर यूनियन ने संघर्ष शुरू कर दिया। यूनियन के प्रांतीय मुख्य सलाहकार सोमा सिंह ने बताया कि यूनियन के संघर्ष की बदौलत आखिर विभाग ने 2011 में राज्य में बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती संबंधी इश्तिहार जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Attempt of Suicide by Unemployed Youngman in Punjab, Live Pics

इस संघर्ष दौरान बेरोजगार लाइनमैनों ने सीएम के पैतृक हलका लंबी, बठिंडा तथा लोगोंवालमें वाटर-वर्क्स की टंकियों पर चढ़ रोष जाहिर करने से लेकर जेलें तक काटीं। तब कहीं जाकर एक हजार लाइनमैनों को तो रख लिया गया।

विज्ञापन

सीएम के सामने बेरोजगार ने खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Attempt of Suicide by Unemployed Youngman in Punjab, Live Pics

दूसरी तरफ, सरकार ने करीब चार हजार लाइनमैनों के चयन प्रक्रिया संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बावजूद अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। अभी तक राज्य के चार हजार बेरोजगार लाइनमैन नियुक्ति पत्र लेने के लिए संघर्ष करने पर जुटे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed