मोहाली में आग, कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर राख, तस्वीरें
मोहाली फेज-1 स्थित फ्रेंको होटल के पास एससीओ नंबर 34 की बेसमेंट में आग लगने से बेसमेंट में चलने वाली कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। देखिए, तस्वीरें।
मोहाली में आग, कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर राख, तस्वीरें
आग को तीन घंटे में 12 फायर टेंडरों से काबू किया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी परेशानी उठानी पड़ी। धुआं होने के चलते करीब डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम बेसमेंट में नहीं जा पाई। मौके पर चीफ फायर अफसर श्याम लाल कंबोज व डीएसपी एक आलम विजय सिंह मौके पर पहुंचे।
मोहाली में आग, कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर राख, तस्वीरें
फेज-1 स्थित पंजाब बेकर्स एंड कंफेक्शनरी की बेसमेंट में कंप्यूटर सेल्स पर्चेज व रिपेयर की दुकानें हैं। इनमें केकेआर इंटरप्राइजेज, एमएस इंटप्राइजेज और एक अन्य दुकान शामिल है। एक दुकान के मालिक राजन ने बताया कि बुधवार सुबह लाइट गई हुई थी। करीब साढे़ 11 बजे जैसे ही लाइट आई तो अचानक मीटर बॉक्स में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई।
मोहाली में आग, कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर राख, तस्वीरें
आग लगते ही वह लाइट बंद करने के लिए भागे। तब तक आग तेजी से उनकी दुकानों को कवर कर लिया। इस दौरान दुकानों में काम करे मुलाजिमों ने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद आग को बुझाने की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन, धुआं अधिक होने के चलते फायर ब्रिगेड को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। बेसमेंट में रोशनी के लिए लगी जालियां तोड़कर आग को काबू किया गया। दूसरी दुकान के मालिक राजबेदी ने बताया कि करीब 70 लाख का नुकसान हुआ है।
मोहाली में आग, कंप्यूटर की तीन दुकानें जलकर राख, तस्वीरें
आग बुझाने के लिए जितना पानी डाला जा रहा था। उससे उतना ही अधिक धुआं निकल रहा था। फायर ब्रिगेड कर्मी यह अनुमान ही लगा पा रहे थे कि आखिर आग बेसमेंट के किस हिस्से में है। फायर ब्रिगेड की मुश्किल काफी बढ़ती जा रही थी। आखिर में फायर कर्मियों को जियोसेट (स्पेशल सूट व ऑक्सीजन वाला) पहनाकर रस्सी के सहारे बेसमेंट में उतारा गया। तब जाकर बेसमेंट के अंदर की आग का सही रास्ता पता चल पाया।