फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाबी फिल्म जगत से उठी किसानों की आवाज, कलाकार बोले- नाखुश किसान तो कैसे हंसेगा पंजाब

Thu, 03 Dec 2020 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest : Punjabi Film Industry Supported farmers
दिल्ली में किसान आंदोलन में पहुंचे गायक कंवर गरेवाल और हरभजन मान। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में डटे किसानों को आम लोगों के साथ ही अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब समर्थन मिल रहा है। पंजाबी गायक गीतों के जरिए किसानों का जोश बढ़ा रहे हैं। वहीं दिल्ली मोर्चे में जाकर लंगर सेवा में भी जुटे हैं। यह उनकी अपील का ही असर है कि विदेशों में बैठे पंजाबियों को समर्थन भी किसान आंदोलन को मिल रहा है। कलाकारों का कहना है कि वह भी किसान के बेटे हैं। अगर किसान दुखी है, तो पंजाबी कैसे खुश रह सकते हैं।

Farmers Protest : Punjabi Film Industry Supported farmers
किसानों के लिए लंगर सेवा करते गायक परमीश वर्मा और अमृत मान। - फोटो : अमर उजाला

पेचा पै गया सेंटर नाल...
किसान संघर्ष को लेकर कंवर ग्रेवाल और हर्फ चीमा ने 21 नवंबर को पेचा पै गया सेंटर नाल... गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया था। दिल्ली में चल रहे संघर्ष में यह गाना किसानों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसमें किसानों और सरकार के संघर्ष को बताया गया था। इस गाने को दो लाख साठ हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

फसलां दे फैसले किसान करूगा..
तेरा फायदा नालो ज्यादा नुकसान करूगा, पर फसलां दे फैसले किसान करूगा.. किसानी संघर्ष को लेकर तैयार किया गया कंवर ग्रेवाल का यह गाना 14 अक्तूबर को रिलीज किया गया था। इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। करीब 26 साल से पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रहे राजवंत का कहना है कि यह पहला मौका है जब पूरा पॉलीवुड किसानों के हक में आया है।

Farmers Protest : Punjabi Film Industry Supported farmers
किसानों के साथ गायक प्रीत हरपाल। - फोटो : अमर उजाला

जट्टा तकड़ा हो जा...
जट्टा तकड़ा हो जा...  जस बाजवा का यह गीत खूब धूम मचा रहा है। गाने में साफ किया गया है कि किसानों के साथ केंद्र सरकार ने धक्केशाही की है। ऐसे में किसानों के पास अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। यह गाना 19 सितंबर को यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ था। अब तक पांच लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। युवा कलाकार ध्रुव गोयल ने कहा कि जब कलाकार किसी चीज में शामिल हो जाते हैं तो युवाओं को प्रेरणा मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest : Punjabi Film Industry Supported farmers
धरने में किसानों के साथ बैठे गायक कुलविंदर बिल्ला। - फोटो : अमर उजाला

जट्टां दे मुंडेया ते कहीं रैहन दियो... 
अनमोल गगन मान ने किसान बनाम राजनीति गाना सितंबर में किसानी संघर्ष को लेकर तैयार किया था। इस गाने के बोल हैं, जट्टां दे मुंडेया ते कहीं रैहन दियो...।  यह गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है और यह ट्रेंड में भी चल रहा है। 

विज्ञापन
Farmers Protest : Punjabi Film Industry Supported farmers
किसानों को समर्थन देने पहुंची गायिका रुपिंदर हांडा। - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख ने पसंद किया...हक्क अपने लेई धरनेया ते
हिम्मत संधू ने किसानों के पक्ष में अपना गीत, हक्क अपने लेई धरनेया ते वैग्या दिल्लीये... यू-ट्यूब पर 24 सितंबर को अपलोड किया था। इस गाने में किसान और उसकी जमीन से प्यार को बताया गया है। अब तक इस गाने को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

तेरा वाह पेया है कीदे नाल
गायक हर्फ चीमा ने भी 24 सितंबर को किसान संघर्ष को लेकर गाना रिलीज किया था। उनके गाने के बोल थे... तेरा वा पेया है कीदे नाल, तैनूं दस्सांगे सरकारे नीं..।  इसे अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed