फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब की बुजुर्ग दादी का जवाब- कंगना चाहें तो मेरे खेत में कर सकती हैं काम, 700 रुपये दूंगी दिहाड़ी

Thu, 03 Dec 2020 02:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Mahinder Kaur reply to Kangana Ranaut Tweet
कंगना रणौत, महिंदर कौर। - फोटो : Twitter: @kanganateam/संवाद न्यूज एजेंसी।

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की एक वृद्धा को लेकर की गई कंगना रणौत की टिप्पणी अब उन पर भारी पड़ रही है। इस मामले में बुजुर्ग दादी ने अभिनेत्री कंगना रणौत पर जमकर पलटवार किया। सोशल मीडिया में दादी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है और उन्हें शाहीन बाग से जोड़ते हुए कंगना ने ट्वीट किया था। हालांकि बाद में कंगना ने वह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। पूरे विवाद में पढ़ते हैं दादी का जवाब...

Kisan Andolan: Mahinder Kaur reply to Kangana Ranaut Tweet
पति लाभ सिंह के साथ महिंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कंगना ने जिस बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट की थी, उनका नाम महिंदर कौर है। 85 साल की महिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली हैं। कंगना को लेकर महिंदर कौर ने कहा कि मैं चाहूं तो कंगना को अपने खेत में नौकरानी रख सकती हूं। अभिनेत्री ने 100 रुपये लेकर बुजुर्ग महिला को आंदोलन में शामिल होने की टिप्पणी की थी। अब इस मामले में कंगना रणौत को पंजाब समेत पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 



 

Kisan Andolan: Mahinder Kaur reply to Kangana Ranaut Tweet
महिंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वृद्धा महिंदर कौर ने कहा कि वो 85 साल की उम्र में भी पशुपालन करती हैं। खेती भी करती हैं। कंगना जैसी सात महिलाओं को अपने खेत में मजदूरी पर रखा है। कंगना भी उनके खेत में काम करना चाहें तो वो उन्हें सात सौ रुपये दिहाड़ी देंगी। वह 100 रुपये लेकर संघर्ष में जाने वाली महिला नहीं हैं। मैं अपने किसान बच्चों के लिए यूनियन का झंडा लेकर सड़क पर उतरी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Mahinder Kaur reply to Kangana Ranaut Tweet
चारा बटोरतीं महिंदर कौर। - फोटो : अमर उजाला

अगर इस संघर्ष में मेरी जान भी चली जाए तो मैं अपने आप को खुशनसीब समझूंगी। महिंदर कौर ने बताया कि वह दिल्ली जाने को तैयार थीं। हालांकि यूनियन के बड़े नेताओं ने ज्यादा उम्र को देखते हुए घर पर रहने की सलाह दी। यही वजह रही कि वे वापस अपने घर आ गईं। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन आदेश करेगी तो वह दिल्ली जाएंगी। महिला ने कहा कि पैसे के लिए तो कंगना काम करती हैं। मैं तो अपने किसान बच्चों के लिए संघर्ष करती हूं। 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Mahinder Kaur reply to Kangana Ranaut Tweet
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

महिंदर कौर ने कहा कि उनका परिवार पिछले दो दशकों से किसान यूनियन से जुड़ा है। मोदी ने किसान विरोधी कानून पास कर पंजाबियों से गलत पंगा लिया है। अब पंजाब के किसान इन कानूनों को रद्द कराने के बाद ही घर लौटेंगे। उन्होंने आगे कहा कि घर में उनका पति लाभ सिंह, बेटा और पुत्रवधू हैं। वह उनका पूरा ख्याल रखते है। धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हौसला भी बढ़ाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed