फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के घर जब उनसे मिलने फिल्मी परदे के 'मिल्खा सिंह' पहुंचे तो वे एकबारगी तो दंग रह गए। तस्वीरों में देखिए, पूरी मुलाकात।
मिल्खा सिंह से मिले 'मिल्खा'...और हो गया फिल्म का प्रमोशन
भाग मिल्खा भाग फिल्म में मिल्खा का किरदार निभाने वाले फरहान अख्तर फिल्म के बाद पहली बार रीयल मिल्खा से मिलने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित उनके घर पहुंचे।
मिल्खा सिंह से मिले 'मिल्खा'...और हो गया फिल्म का प्रमोशन
इस दौरान उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर, रणबीर सिंह, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और जोया अख्तर भी मौजूद रहीं। फरहान ने मिल्खा सिंह की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की
मिल्खा सिंह से मिले 'मिल्खा'...और हो गया फिल्म का प्रमोशन
मिल्खा सिंह की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए फरहान ने कहा कि दुनिया देखना चाहती है कि एक एथलीट का जीवन कैसे होता है।
मिल्खा सिंह से मिले 'मिल्खा'...और हो गया फिल्म का प्रमोशन
वहीं मिल्खा सिंह ने कहा कि भाग मिल्खा भाग की रीमेक की बातें तो लोग कर रहे हैं, लेकिन मैंने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है।