फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए वो घर और स्कूल, जहां शीला दीक्षित पली-बढ़ीं और पढ़ीं

Sat, 20 Jul 2019 06:14 PM IST
खुशबू गोयल महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ex-Delhi Chief Minister and Congress leader Sheila Dikshit birth place and school
शीला दीक्षित का जन्म स्थान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। हम आपको दिखा रहे हैं वो घर और स्कूल, जहां उनका जन्म हुआ और जहां उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।
Ex-Delhi Chief Minister and Congress leader Sheila Dikshit birth place and school
शीला दीक्षित - फोटो : फाइल फोटो

शीला दीक्षित (81) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, उनका जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था । वह शनिवार सुबह ही एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सुबह उन्हें उल्टी हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एस्कॉर्ट्स अस्पताल के डॉक्टर अशोक सेठ के मुताबिक, दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और 3.55 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

Ex-Delhi Chief Minister and Congress leader Sheila Dikshit birth place and school
शीला दीक्षित का स्कूल - फोटो : अमर उजाला

31 मार्च, 1938 को उनका जन्म हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कपूरथला में अमृतसर रोड स्थित हिन्दू पुत्री पाठशाला से ग्रहण की थी। उसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और फिर उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा ली। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी। शीला दीक्षित का जहां जन्म हुआ, वो घर आज भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex-Delhi Chief Minister and Congress leader Sheila Dikshit birth place and school
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

शीला दीक्षित का विवाह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे। शीला दीक्षित की दो संतानें हैं। उनके पुत्र संदीप दीक्षित भी सांसद रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे कई संगठनों से जुड़ी रहीं और उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली में दो हॉस्टल भी बनवाए थे।

विज्ञापन
Ex-Delhi Chief Minister and Congress leader Sheila Dikshit birth place and school
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

साल 1998 में शीला दीक्षित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई गईं। 1998 लोकसभा चुनाव में शीला दीक्षित कांग्रेस के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ीं, मगर जीत नहीं पाईं। उसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ना छोड़ दिया और दिल्ली की गद्दी की ओर देखना शुरू कर दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि तीन-तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं। 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed