फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Oshin won the gold medal and Manvi won the bronze medal in the discus throw.

Chandigarh-Haryana News: डिस्कस थ्रो में ओशिन ने स्वर्ण और मानवी ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


लुधियाना में आयोजित 21वीं यूथ राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार की ओशिन ने 45.98 मीटर और रोहतक की मानवी ने 43.09 मीटर थ्रो किया


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में चल रही 21वीं यूथ राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने डिस्कस थ्रो में दो पदक जीते हैं। हिसार की ओशिन ने 45 मीटर 98 सेंटीमीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि रोहतक की मानवी दांगी ने 43 मीटर 9 सेंटीमीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता हैं। तीन दिन की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 46 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

हिसार के गांव डाटा की ओशिन के मुताबिक उन्होंने सात साल की उम्र में अपनी मां के साथ मैदान में जाकर खेल शुरू किया था। करीब चार साल पहले उन्होंने डिस्कस थ्रो को अपना मुख्य खेल बनाया। उन्होंने समीर सांगवान, संदीप रापड़िया और चार बार की ओलंपियन सीमा अंतिल से प्रशिक्षण लिया है। वह नवी मुंबई की रिलायंस अकादमी में कोच वीरेंद्र डबास के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। ओशिन ने नवंबर 2025 में बहरीन में हुए तीसरे एशियाई युवा खेलों में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था।
विज्ञापन


रोहतक की मानवी दांगी ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में एथलेटिक्स शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने से उनकी आगामी जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन की दावेदारी मजबूत हुई है। ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक, मीडिया प्रभारी सत्यवान धनखड़ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed