फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 हजार में करें रामेश्वरम से कन्याकुमारी के बीच आने वाले तीर्थ स्थलों की यात्रा, शुरू हुई बुकिंग

Sat, 20 Jul 2019 05:01 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
bharat darshan train schedule released by indian railway, rameshwaram to kanyakumari
फाइल फोटो
मात्र 13 हजार में रामेश्वरम से कन्याकुमारी के बीच आने वाले तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे, वो भी स्पेशल ट्रेन से। शेड्यूल जारी हो गया है और बुकिंग भी चल रही है।
bharat darshan train schedule released by indian railway, rameshwaram to kanyakumari
फाइल फोटो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) दक्षिण भारत के सात धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए एक अगस्त को स्पेशल ट्रेन चला रही है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो अगस्त की अलसुबह यह ट्रेन पहुंचेगी। ट्राइसिटी के लोग दो अगस्त अलसुबह से इस ट्रेन से 13 दिन और 12 रातों का सफर कर सकते हैं। इस धार्मिक यात्रा का आनंद उठाने के लिए प्रति यात्री को 13230 रुपये खर्च करने होंगे। ट्रेन में कुल 804 सीटें हैं, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
bharat darshan train schedule released by indian railway, rameshwaram to kanyakumari
फाइल फोटो
स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी टेंपल, मदुरई के मीनाक्षी टेंपल, कन्याकुमारी में पद्मनाभ स्वामी टेंपल, त्रिवेंद्रम में संथगिरी आश्रम और तिरुचिरापल्ली के रंगनाथ स्वामी टेंपल के दर्शन के बाद लोगों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराएगी। वहीं करनूल स्थित पद्मावती टेंपल के दर्शन कराने के बाद करनूल सिटी से ट्रेन वापस जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat darshan train schedule released by indian railway, rameshwaram to kanyakumari
फाइल फोटो
इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।
- यात्रियों को धर्मशाला व अन्य जगह ठहराया जाएगा।
- यात्रियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर रेलवे डॉक्टर की सुविधा मिलेगी।
- यात्रियों को थ्री टायर स्लीपर क्लास ट्रेन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टायलेट और अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
bharat darshan train schedule released by indian railway, rameshwaram to kanyakumari
फाइल फोटो
कैंसिलेशन चार्ज
भारत दर्शन ट्रेन पैकेज के तहत यात्री ने बुकिंग कराई है और किसी कारण कैंसिलेशन कराना पड़ रहा है तो प्रति व्यक्ति 100 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लगेगा। इसके साथ भी एक शर्त रहेगी कि कैंसिलेशन 15 दिन के अंदर होना चाहिए। यात्रा शुरू होने से 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल कराने पर 25 फीसदी और 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं इसकी बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित कार्यालय से भी यात्री भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन की टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed