तस्वीरों में देखिए अमृतसर के वाघा बॉर्डर और फिरोजपुर के सादकी चौकी पर पाक रेंजरों संग बीएसएफ अधिकारियों ने कैसे मनाई ईद? दरअसल ईद पर पाक रेंजरों ने अमृतसर स्थित वाघा सीमा और फाजिल्का (फिरोजपुर) सेक्टर की सादकी चौकी पर बीएसएफ के अधिकारियों को मिठाई भेंट की। ईद उल फितर के अवसर पर बुधवार को सुबह पाक रेंजरों की ओर से वाघा सीमा पर पाकिस्तान के विंग कमांडर मुहम्मद बिलाल ने बीएएफ के डीआईजी जेएस ओबराय को ईद की मिठाई भेंट की। ओबराय ने बीएसएफ की ओर से पाक रेंजरों को बधाई दी।
देखिए, बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ भारतीय सेना ने कैसे मनाई ईद?
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन