फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें राम रहीम के 'करीबी' खट्टा सिंह का कबूलनामा, उगलेगा बाबा, डेरा और हनीप्रीत के राज

Sun, 06 May 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
driver khatta singh witness against dera sacha sauda chief ram rahim
खट्टा सिंह - फोटो : SELF
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के 'करीबी' खट्टा का कबूलनामा पढ़िए। अब वह बाबा, डेरा और हनीप्रीत के वो राज उगलेगा, जो आज तक दफन हैं।
driver khatta singh witness against dera sacha sauda chief ram rahim
राम रहीम और खट्टा सिंह
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा समर्थक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह को फिर से बयान दर्ज कराने की इजाजत दे दी है। न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख की पंजाब एवं हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।
driver khatta singh witness against dera sacha sauda chief ram rahim
राम रहीम
बता दें कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने खट्टा सिंह को दोहरे हत्या में फिर से बयान दर्ज कराने की इजाजत दी थी और पंचकूला कोर्ट ने 5 मई शनिवार को बयान देने के लिए बुला लिया। लेकिन राम रहीम को यह गंवारा नहीं है। इसके खिलाफ राम रहीम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 7 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
driver khatta singh witness against dera sacha sauda chief ram rahim
Ram Rahim
डेरा प्रमुख की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने पीठ के समक्ष कहा कि खट्टा सिंह ने वर्ष 2012 में सीबीआई के समक्ष बयान दिया था कि उसे राम रहीम के खिलाफ बयान देने का दबाव डाला जा रहा है। खट्टा सिंह कह चुका है कि उसे इन मामलों में डेरा प्रमुख की भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में उसे दोबारा बयान दर्ज कराने की अनुमति न दी जाए। लेकिन पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
driver khatta singh witness against dera sacha sauda chief ram rahim
Ram Rahim
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने दोहरे हत्याकांड में खट्टा सिंह की गवाही को लेकर आदेश दिया था कि दोनों ही मामलों में राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की फिर से गवाही होगी। खट्टा सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि वह रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति की हत्या के समय डेरे मे मौजूद था। उस दौरान ही इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था और उस दौरान उसने अपने बयान भी दर्ज करवाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed