{"_id":"5b7f0fcb42c79246627ab3be","slug":"drama-play-at-tagore-theater-by-famous-artist-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः रॉन्ग नंबर की ट्रिंग-ट्रिंग पर छूटी हंसी की फुहार, दमदार अदाकारी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः रॉन्ग नंबर की ट्रिंग-ट्रिंग पर छूटी हंसी की फुहार, दमदार अदाकारी ने बांधा समां
Fri, 24 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टैगोर थियेटर में ‘रांग नंबर’ क्या लगा, हॉल में बैठे लोगों से अपने ठहाके रोके न रुके। मौका था रांग नंबर नाटक के मंचन का, जिसमें मशहूर कलाकारों ने अपने अभिनय से माहौल में कॉमेडी के सारे रंग भर दिए। इस नाटक में अभिनेता राकेश बेदी, अवतार गिल, डेलनाज ईरानी, किश्वर मर्चेट मंच पर थे। बता दें कि वीरवार को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में चंडीगढ़ थियेटर फेस्टिवल भी शुरू हो गया।
2 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
फेस्टिवल को डिपार्टमेंट आफ कल्चरल अफेयर्स चंडीगढ़ प्रशासन और टैगोर थियेटर सोसायटी की ओर से करवाया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन इस इवेंट का मीडिया पार्टनर है। नाटक का निर्देशन रमन कुमार ने किया और सूत्रधार राजेश पुरी थे। यह नाटक फेलिसिटी थियेटर ने प्रस्तुत किया।
3 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
रांग नंबर की शुरुआत सूत्रधार ने मंच पर चंडीगढ़ के दर्शकों का स्वागत करते हुए परदे को खोलकर किया। झूठ, फरेब और धोखे से होने वाले परिवार के विघटन को कामेडी के जरिए बताया गया। इसमें डेलनाज बनी रंजना तो कश्मीरा शाह ने बॉस की पत्नी कामिनी बन कर खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नाटक का मंचन करते कलाकार
कहानी भुल्लकड़ बॉस यशवंत सिंह (राकेश बेदी) और उसके आशिक मिजाज कर्मचारी अविनाश खन्ना (राहुल भुचर) के इर्दगिर्द घूमती है। असल में अविनाश का अपने बॉस की बीवी कामिनी (डेलनाज ईरानी) से अफेयर था। दोनों देर रात तक बाहर मस्ती करते थे। एक ओर कामिनी भुलक्कड़ पति की इस कमजोरी का फायदा उठाकर रोजाना कुछ न कुछ बहाना बना देती थी, तो दूसरी ओर अविनाश की पत्नी रंजना (दिलनाज ईरानी) का पति की इस हरकत पर रोजाना झगड़ा होता था।
विज्ञापन
5 of 6
drama
इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब नाटक में तीसरे दंपति नटवर (अवतार गिल) और पूनम (किश्वर मर्चेट) की एंट्री होती है। अविनाश अपनी पत्नी से बचने के लिए देर रात आने का कारण नटवर के साथ शराब पीना बताता है। यह भी बताता है कि नटवर और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से चक्कर है। इधर कामिनी ने भी यशवंत को ऐसे ही बहला दिया कि पूनम का किसी दूसरे आदमी से चक्कर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।