फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज का इलाज करने वाले डॉक्टर को पदमश्री, ऐसे हुए थे मशहूर

Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Minz who gave treatment to sushma swaraj will get Padama Shri
डॉ. मिंज को पद्मश्री

भारत सरकार ने पीजीआई के रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के पूर्व एचओडी डा. मुकुट मिंज को पदमश्री अवार्ड देने की घोषणा की है। पिछले दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली टीम का डा. मिंज ने नेतृत्व किया था। डा. मिंज को जल्द ही राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में पदमश्री का अवार्ड दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से काम को एक पहचान मिलती है। 


 

Dr. Minz who gave treatment to sushma swaraj will get Padama Shri
डॉ. मिंज को पद्मश्री

आपने अपने कैरियर में जो काम किया है, उसका यह एक मेहनताना है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे पीजीआई की फैकल्टी रहे हैं। पीजीआई ने ही उन्हें काम करने का मौका दिया और वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सुषमा स्वराज की किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए सिर्फ दो हफ्ते पहले ही उनके पास सूचना आई थी। उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए थे। सफल ट्रांसप्लांट के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर डा. मिंज का आभार भी जताया था।

Dr. Minz who gave treatment to sushma swaraj will get Padama Shri
सुषमा स्वराज

सुषमा का किडनी ट्रांसप्लांट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में एम्स में किया गया था। पीजीआई से रिटायर होने के बाद वे मोहाली के रेनाल एंड पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट सर्जरी के डायरेक्टर हैं। पिछले साल पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर वाइके चावला को पदमश्री से नवाजा गया था। इससे पहले प्रो. अमोद गुप्ता को पद्मश्री दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Minz who gave treatment to sushma swaraj will get Padama Shri
डॉ. मिंज को पद्मश्री

सुषमा के आपरेशन से पहले किए थे 3300 ट्रांसप्लांट
सुषमा स्वराज की सर्जरी करने से पहले डा. मिंज 3300 से ज्यादा ट्रांसप्लांट कर चुके थे। लेकिन तब उन्हें भारत सरकार ने अवार्ड नहीं दिया। उड़ीसा के रहने वाले डा. मिंज ने 1980 में पीजीआई ज्वाइन किया था। साल 2008 में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया और वे 2015 में पीजीआईएमईआर की प्रशासनिक बॉडी के सदस्य बनाए गए। 

विज्ञापन
Dr. Minz who gave treatment to sushma swaraj will get Padama Shri
डॉ. मिंज को पद्मश्री

उन्होंने यूनिवर्सिटीज ऑफ ओस्लो, नॉर्वे, गुटनबर्ग, स्वीडन, हेडलबर्ग जर्मनी, म्यूनिख, जर्मनी, मिनासोटा, मिनापोलिस, अमेरिका में काडावेर आर्गेन रिट्राइवल और ट्रांसप्लांट में एडवांस्ड की ट्रेनिंग भी प्राप्त की है। उन्होंने पीजीआई में रेनाल ट्रांसप्लांट सर्जरी का विभाग स्थापित किया था।  
पीजीआई में किडनी-पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट शुरू किया- डा. मिंज ने किडनी-पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट प्रोग्राम को स्थापित किया, जो टाइप वन डायबिटिक्स व किडनी फेल होने वाले मरीजों के लिए एक प्रभावी इलाज है। इससे डायाबिटीज व पेनक्रियाज फेल होने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed