{"_id":"5abb2fbe4f1c1b264e8b4a78","slug":"double-murder-man-killed-girl-friend-and-her-son-in-ambala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की जिद ने ली महिला और 11 साल के बेटे की जान, देखिए किस हाल में मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की जिद ने ली महिला और 11 साल के बेटे की जान, देखिए किस हाल में मिले शव
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/शहजादपुर
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने की जिद ने महिला और उसके 11 साल के बेटे की जान ले ली। दोनों के शव ऐसी हालत में मिले, तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। शहजादपुर में प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला रेत कर विवाहिता की उसके बच्चे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए विवाहिता के 11 वर्षीय बेटे का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में छिपा दिया और खुद माथा टेकने के लिए अमृतसर चला गया। वहां से लौटकर उसने दोनों के शवों को घर से सात किमी दूर से गांव बड़ागांव के पास से गुजर रही बेगना नदी की तलहटी में दफना दिया।
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में हुई विवाहिता कमलप्रीत व सुमित उर्फ नीटू की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई थी। मगर प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाना उसके व ग्यारह साल के बच्चे के लिए मौत का कारण बन गया। वहीं इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पति ने विवाहिता के गायब होने की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस ने विवाहिता के पति से मिले सुराग के बाद शक के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पटियाला पंजाब के गांव बल्लोपुर की रहने वाली 31 वर्षीय कमलप्रीत की शादी गणौली के हरजिंदर के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। कमलप्रीत 19 मार्च को सुबह वह अपने पिता के घर गांव बल्लोपुर (पटियाला) जाने की कहकर घर से निकली थी। उसके साथ उनका बेटा 11 वर्षीय राहुल भी था। हरिजंदर ने शाम को कमलप्रीत को फोन किया, तो उसने बताया कि वह अभी शहजादपुर में ही है।
विज्ञापन
अंबाला में दोहरा हत्याकांड
हरजिंदर ने बताया कि इसके बाद कमलप्रीत का फोन बंद हो गया। कई बार लगाने पर भी कमलप्रीत का फोन नहीं लगा। जब पत्नी का पता नहीं चला, तो 21 मार्च को हरजिंदर ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस के अनुसार हरजिंदर को अपनी पत्नी के चरित्र पर बहुत दिनों से संदेह था। इसलिए उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे को गायब करने में सुमित उर्फ नीटू का हाथ हो सकता है। नीटू कैटरिंग का काम करता था। वह शादियों में वेटर का कार्य करता था।