फास्ट फूड पसंद है और नूडल्स खाने का शौक रखते हैं तो यह जानलेवा हो सकता है, संभल जाएं। ये खबर पढ़ें और देखिए कितने बड़े खतरे में हैं आप।
मामला पंजाब के मोगा का है। पापा नूडल्स पैक कराकर घर ले आए। बच्चों ने जैसे ही पैकेट खोलकर नूडल्स प्लेट में निकाली तो उनके होश उड़ गए। नूडल्स में एक कीड़ा घूम रहा था। यह देखकर वह चिल्लाने लगे।
पीड़िता ध्यानचंद ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दी। कंप्लेंट मिलते ही फूड सेफ्टी अफसर अभिनव खोसला व कमिश्नर हरप्रीत कौर दुकान पर पहुंचे और नूडल्स के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी।
ध्यानचंद ने बताया कि मेन बाजार में नगर निगम के बाहर फास्ट फूड कार्नर से नूडल्स पैक कराकर वे घर लाए थे, लेकिन उसमें कीड़ा घूम रहा था। अगर यह खा ली जाती तो क्या हाल होता, हमारी जान भी जा सकती थी।
वहीं जब इस बारे में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव खोसला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुकान से सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे लोगों को इस तरह का फास्ट फूड संभलकर खाना चाहिए।