फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आई ये टीवी हीरोइन, शादी पर भी बेबाक बोलीं

Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
diya aur baati hum tv serial fame prachi tehlan speaks on wedding in special interview
अदाकारा प्राची तहलन
फिल्म रिलीज होने से पहले ही टीवी जगत की ये हेरोइन सुर्खियों में आ गई। शादी को लेकर इनसे बात की गई तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
diya aur baati hum tv serial fame prachi tehlan speaks on wedding in special interview
अदाकारा प्राची तहलन
छोटे पर्दे के चर्चित शो ‘दीया और बाती हम’ में आरजू का किरदार निभा घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली अदाकारा प्राची तहलन ने भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। कुछ ही समय में अपने टेलेंट के दम पर प्राची तहलन पंजाबी सिनेमा के निर्माता-निर्देशकों की पसंद बनती जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ‘अरजन’ की रिलीज से पहले ही उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल गई है। जिसकी शूटिंग वह शीघ्र शुरु करने जा रही हैं।
diya aur baati hum tv serial fame prachi tehlan speaks on wedding in special interview
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची तहलन निर्देशक मनदीप सिंह की पंजाबी फिल्म ‘अरजन’ से पॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अदाकार रोशन प्रिंस के आपोजिट अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म पूरी हो चुकी है। अब शीघ्र ही वह अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म ‘हार्ड कौर’ की शूटिंग शुरु करेंगी। पंजाबी फिल्म करने को लेकर अदाकारा प्राची तहलन खूब उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
diya aur baati hum tv serial fame prachi tehlan speaks on wedding in special interview
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची बताती हैं कि काफी समय से माता-पिता ने मेरे लिए लड़के देख रहे हैं, लेकिन अभी तक मेरे कद जितना लड़का नहीं मिला। मेरा कद 5 फुट 12 इंच है। अब मुझे ‘दीया और बाती हम’ शो का आफर मिल गया है तो मैंने टीवी की ओर कदम बढ़ा लिए। अब फिल्म लाइन की ओर भी रुख कर लिया है तो अब सारा ध्यान अभिनय पर ही टिका हुआ है। इसलिए विवाह के लिए अब बाद में ही सोचूंगी। पहले करिअर बना लूं।
विज्ञापन
diya aur baati hum tv serial fame prachi tehlan speaks on wedding in special interview
अदाकारा प्राची तहलन
प्राची ने निर्देशक मनदीप सिंह की इस पंजाबी फिल्म में मैंने ‘निम्मी’ का किरदार निभाया है। ये किरदार मेरी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल अलग है। ‘निम्मी’  ऐसी लड़की है जो विदेश में रहती है और वहां से पंजाब आती है तो उसकी मुलाकात ‘अरजन’ से होती है। ‘अरजन’ फिल्म का मेन लीड किरदार है। यह किरदार अदाकार रोशन प्रिंस ने निभाया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गांव नंदपुर में हुई है। कुछ हिस्से का शूट मलेशिया में भी हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed