फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा मामले में बड़ी कामयाबी, 5 महीने बाद राम रहीम का एक और करीबी गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda's Bhangidas Kastoor insan arrested
डेरा का भंगीदास कस्तूर इंसां गिरफ्तार
साध्वी रेप मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा में अहम भूमिका अदा करने वाले डेरा के सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर इंसां को पुलिस ने मंगलवार रात दबोच लिया।
Dera Sacha Sauda's Bhangidas Kastoor insan arrested
डेरा का भंगीदास कस्तूर इंसां गिरफ्तार
हिंसा की साजिश रचने में आदित्य इंसां, पवन इंसां, हनीप्रीत और महिंदर इंसां के बाद पांचवां अहम रोल भंगीदास कस्तूर इंसां ने निभाया था। काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। मंगलवार रात को पुलिस ने सिरसा के रानियां रोड क्षेत्र से कस्तूर इंसां को धर दबोचा। हिंसा मामले में कस्तूर की गिरफ्तारी सिरसा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। 
Dera Sacha Sauda's Bhangidas Kastoor insan arrested
डेरा का भंगीदास कस्तूर इंसां गिरफ्तार
साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आने से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन को संभावित फैसले का अंदाजा हो गया था। कोर्ट का फैसला 25 अगस्त 2017 को आना था और इसी माह में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जन्म दिन भी था। डेरा सच्चा सौदा में डेरा मुखी का जन्म दिन सप्ताह मनाया गया था। इस मौके पर डेरा में लाखों की संख्या में अनुयायी एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda's Bhangidas Kastoor insan arrested
राम रहीम
17 से 22 अगस्त तक डेरा के अंदर सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले के चलते आदित्य इंसां, पवन इंसां, हनीप्रीत, हमिंदर इंसां और कस्तूर इंसां आदि ने हिंसा की साजिश रच डेरा मुखी को कोर्ट के बाहर से ही छुड़वाने का प्लान तैयार किया। डेरा के अंदर अनुयायियों को भड़काया गया कि अगर फैसला खिलाफ आया तो चुप नहीं बैठना है। सिरसा में हिंसा को अमली जामा पहनाने की सारी जिम्मेदारी सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर इंसां की थी। 
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda's Bhangidas Kastoor insan arrested
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
25 अगस्त की दोपहर पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया। सिरसा में हिंसा भड़क गई, आरोप है कि कस्तूरी इंसां ने डेरा अनुयायियों को डेरा से बाहर निकलकर आगजनी के लिए उकसाया। उसकी अगुवाई में ही हजारों डेरा अनुयायी हाथों में हथियार और पेट्रोल बम लेकर सिरसा शहर की ओर बढ़े। जगदंबे पेपर मिल के पास उपद्रवियों ने शहर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed