फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के करोड़ों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, बाबा को भी झटका लगेगा

Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda, highcourt rejects petition for ram rahim satsang from jail
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के करोड़ों समर्थकों के लिए बुरी खबर है। इससे जेल में सजा काट रहे बाबा को भी झटका लगेगा, जानिए क्या मामला है।
dera sacha sauda, highcourt rejects petition for ram rahim satsang from jail
राम रहीम से मिलने आई मां
दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्म दिवस 25 जनवरी को राम रहीम के प्रवचन के प्रसारण की व्यवस्था का जेल प्रसारण को निर्देश देने संबंधी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के सामने दलील दी गई थी कि डेरे के समर्थक सामाजिक कार्यों में रहते हैं और राम रहीम से उन्हें प्रेरणा मिलती है। कहा गया कि डेरा समर्थक शांतिप्रिय हैं।
dera sacha sauda, highcourt rejects petition for ram rahim satsang from jail
राम रहीम
इस दलील पर हाईकोर्ट ने कहा कि वे कितने शांतिप्रिय हैं यह उन्होंने पंचकूला में देख लिया था। ऐसा लगता है कि याची पंचकूला में जो हुआ उसे भूल गया है। मालवा इंसा फॉलोवर्स डेरा सच्चा सौदा एसोसिएशन बठिंडा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। एडवोकेट राव पीएस गिरवर के माध्यम से दाखिल याचिका में डेरा सच्चा सौदा के इतिहास और डेरा समर्थकों द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का ब्योरा सौंपा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda, highcourt rejects petition for ram rahim satsang from jail
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
याची ने कहा कि डेरा समर्थक समाज हित में कार्य करते हैं और इसके लिए एक पैसा भी नहीं लिया जाता। इस बार अब शाह सतनाम जी महाराज के जन्म दिवस पर ऐसा ही करने की योजना बनाई गई है। राम रहीम के 6 करोड़ समर्थकों के लिए गुरु की महिमा कितनी अहम है, यह बताते हुए 25 जनवरी को उनका प्रवचन जेल से ब्रॉडकास्ट करने की अनुमति दिए जाने की अपील की गई है। याचिका में कहा गया कि संवैधानिक अधिकारों के तहत यह मांग की जा रही है।
विज्ञापन
dera sacha sauda, highcourt rejects petition for ram rahim satsang from jail
राम रहीम और खट्टा सिंह
दूसरी ओर, छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही दर्ज करने की अर्जी सीबीआई कोर्ट द्वारा खारिज करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खट्टा सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि वह रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति की हत्या के समय डेरे में मौजूद था। उस दौरान ही इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था। उसने अपने बयान भी दर्ज करवाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed