फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं के छात्र ने लेडी प्रिंसीपल को सरेआम क्यों दे दी मौत, खुद बताई दो वजहें

Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
12th class student shivansh killed lady principal for two reasons
Yamunanagar Murder
12वीं का छात्र अपने ही स्कूल की प्रिंसीपल का कातिल बन गया, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया। जवाब देते हुए आरोपी ने कत्ल करने की दो वजहें बताईं।


 
12th class student shivansh killed lady principal for two reasons
Yamunanagar Murder
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव (46) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
12th class student shivansh killed lady principal for two reasons
Yamunanagar Murder
कत्ल करने की एक वजह ये थी
हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल बात-बात पर डांटती थी, इसलिए मैं हताश था। प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। धमकी दे रही थीं कि बोर्ड एग्जाम के लिए रोल नंबर नहीं देंगी। क्लास अटेंड न करने पर चेतावनी दी गई थी। डर था कि मीटिंग में प्रिंसिपल मेरे पेरेंट्स को शिकायत करेंगी। इसलिए प्रिंसिपल की हत्या करने की सोची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12th class student shivansh killed lady principal for two reasons
Yamunanagar Murder
कत्ल करने की दूसरी वजह ये थी
प्रिंसिपल को गोली मारने को शिवांश को इसका कोई पछतावा नहीं हो रहा है। अब भी उसका चेहरा सख्त बना हुआ है। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले उसे लड़कियों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इससे उसमें प्रिंसिपल के खिलाफ काफी गुस्सा था। यह गुस्सा प्रिंसिपल की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
12th class student shivansh killed lady principal for two reasons
Yamunanagar Murder
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था शिवांश
शिवांश को दो दिन का रिमांड लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में शिवांश ने पुलिस को बताया कि वह क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखता था। पुलिस का अनुमान है कि सीरियल देखकर ही उसने प्रिंसिपल को पिता की रिवॉल्वर से मारने का प्लान बनाया होगा। पुलिस के अनुसार शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि जिस दिन उसने प्रिंसिपल को गोली मारी, उस दिन वह स्कूल में अकेला ही आया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed