डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की जिंदगी जेल में कैसी कट रही है, इसे लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के नाश्ते से लेकर खाने तक की वीडियोग्राफी कराई जाती है। खाना खिलाने के दौरान भी आईपीएस अधिकारी मौजूद रहते हैं। प्रत्येक सप्ताह कराई गई वीडियोग्राफी को विभागीय अधिकारियों को भेजा जाता है।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। इसी दिन उसे सुनारिया जेल में भेज दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।
जेल सूत्रों से मिली, जानकारी के अनुसार, राम रहीम को वीवीआईपी सुविधा देने की आशंका के चलते प्रतिदिन नाश्ते से लेकर खाना खिलाने तक की वीडियोग्राफी जेल प्रशासन कराता है। इसके लिए अलग से छह लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। राम रहीम के खाना खाने के दौरान दो आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। प्रत्येक सप्ताह वीडियोग्राफी को जेल के अधिकारियों के पास भेजा जाता है।
बैरक में ई रिक्शा से भेजा जाता है खाना
जेल सूत्रों के अनुसार, जिस बैरक में राम रहीम को बंद किया गया है, उसमे तीनों समय नाश्ते से लेकर खाना ई रिक्शा के माध्यम से भेजा जाता है। ई रिक्शा के बैरक तक जाने की भी वीडियोग्राफी कराई जाती है।
5 of 9
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
अब नाममात्र लोग पहुंचते हैं मिलने
जेल प्रशासन के अनुसार पूर्व में काफी लोग जेल में बंद राम रहीम से मुलाकात करने के लिए पहुंचते थे। हालांकि मुलाकात संभव नहीं है। मगर पिछले तीन चार माह से सिर्फ परिजन ही उससे मिलने आते हैं।