फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में इस जगह बन रही राष्ट्रपिता ‘गांधी की जेल', सहेजी जाएंगी बापू की दुर्लभ चीजें

Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
father of nation mahatma gandhi museum in sector 16 chandigarh
महात्मा गांधी की म्यूजियम
देश में एक जगह पर राष्ट्रपिता महात्मा ‘गांधी की जेल' बनाई जा रही है, जिसमें बापू के जीवन से जुड़ी कई दुर्लभ चीजें सहेज कर रखी जाएंगी। चंडीगढ़ में  सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में म्यूजियम बन रहा है, जो जून के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस म्यूजियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरें होंगी।
father of nation mahatma gandhi museum in sector 16 chandigarh
महात्मा गांधी की म्यूजियम
खास चीज होगी ‘गांधी की जेल’। पूर्ण रूप से जेल का रूप दिया गया है। इसमें गांधीजी कुसी पर बैठे हैं। उनके सामने एक टेबल है। गांधी स्मारक भवन में प्रवेश करते ही गांधीजी की भव्य प्रतिमा मिलेगी और म्यूजियम में प्रवेश करने से पहले ही दीवार पर दांडी यात्रा का सीन और उसका रूट अंकित है। म्यूजियम के अंदर एक भाग में दांडी यात्रा के दौरान नमक बनाने के सीन की मूर्ति के अलावा चरखा कातते हुए दिखाई देगी।
father of nation mahatma gandhi museum in sector 16 chandigarh
महात्मा गांधी की म्यूजियम
जेल के बाहर उनके पूर्ण जेल जीवन का विवरण दिया गया है। हुआ यूं कि चार वर्ष पहले गांधी स्मारक भवन के बाहर स्कूली बच्चों से भरी बस रुकी। बच्चों में गांधी को जानने की उत्सुकता थी। स्कूल के शिक्षक ने कहा कि बच्चे गांधी के बारे में जानना चाहते हैं। उस वक्त गांधी स्मारक भवन में पुस्तकालय और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के अलावा कुछ भी नहीं था। उसी समय मन में आया कि गांधी स्मारक भवन में एक भव्य म्यूजियम बनाया जाए जो उत्तर भारत में बेहतरीन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
father of nation mahatma gandhi museum in sector 16 chandigarh
महात्मा गांधी की म्यूजियम
गांधी म्यूजियम में आने पर बच्चों के अलावा सभी को प्रेरणा मिलेगी। म्यूजियम में गांधीजी के जन्म से लेकर उनके मृत्यु तक की विशेष फोटोग्राफ भी होंगे। इसकी तैयारी चल रही है। म्यूजियम का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे।
- केके शारदा, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed