फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में मां से मिलकर राम रहीम हुआ भावुक, वजह ऐसी जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे

Wed, 31 Jan 2018 10:51 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim emotional with mother naseeb kaur
राम रहीम की मां
साध्वी रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम जेल में मां से मिलकर भावुक हो गया। इसकी वजह जानेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे कि ऐसा हो सकता है।
dera sacha sauda chief ram rahim emotional with mother naseeb kaur
Ram rahim
दरअसल, कभी मखमली रजाई और आलीशान गुफा में रहने वाले गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल की सर्द रातें सता रही हैं। लगातार बढ़ती ठंड में जेल की फर्श पर राम रहीम करवटें बदलकर रात गुजार रहा है। जेल में मां से मिलते वक्त वह भावुक हो गया।
dera sacha sauda chief ram rahim emotional with mother naseeb kaur
Ram rahim
परिजनों ने उसे सर्द रातों से बचने के लिए एक कंबल भी दिया, जिसे वह जेल प्रशासन की ओर से मिले कंबल के साथ मिलाकर ओढ़ सकता है। डेरामुखी किसी जमाने में ब्रांडेड सामान इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता था। राम रहीम की गुफा वातानुकूलित थी और उसमें लगे ब्लोअर से निकलने वाली गर्म हवाओं के बीच सोने का आदी था। अब वह सुनारिया जेल में ठंड से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim emotional with mother naseeb kaur
Ram rahim
सुनारिया जेल बलुई मिट्टी पर बनी है और चारों ओर का इलाका खुला हुआ है। ऐसे में शाम होते ही कोहरे के चलते जेल की दीवारें और फर्श ठंडी हो जाती हैं। सोने के लिए कैदियों को कंबल दिया जाता है। वहीं लगातार गिरते तापमान से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। परिजनों की ओर से उसे जेल में एक कंबल उपलब्ध कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए वह धूप सेंकता नजर आता है।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim emotional with mother naseeb kaur
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां
सोमवार को उसकी मां नसीब कौर सुनारिया जेल में मुलाकात के लिए पहुंची। उनके साथ बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत और दामाद रुहमीत, दूसरी बेटी चरनप्रीत भी मौजूद रहीं। दो बजकर 20 मिनट पर वह जेल परिसर पहुंचे। 65 मिनट तक परिसर में रहने के दौरान वह वापस चले गईं। इस दौरान राम रहीम की 20 मिनट तक परिजनों से मुलाकात हुई। मां को देखकर भावुक हो उठा। वहीं वीरवार को उससे मिलने के लिए पत्नी हरजीत कौर बेटे, बेटी व दामाद के साथ सुनारिया जेल पहुंची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed