फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, मां और पत्नी को भी झटका देगी ये बुरी खबर...अब होगा फैसला

Sat, 04 Aug 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Sat, 04 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim, Charges Framed in Sadhus Impotent Case
राम रहीम से मिलने आई मां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। डेराप्रेमियों और बाबा के परिवार को भी खबर पढ़कर झटका लगेगा, क्योंकि अब एक फैसला होना है।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim, Charges Framed in Sadhus Impotent Case
राम रहीम
दरअसल, 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम, डॉ. महेंद्र इंसा और डॉ. पंकज गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 326, 417 और 506 के तहत आरोप तय कर दिए है। करीब आधे घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सुनारिया जेल से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डेरा प्रमुख जबकि दो अन्य आरोपी व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश हुए।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim, Charges Framed in Sadhus Impotent Case
राम रहीम
जब आरोप तय किए जा रहे थे तो दो-तीन बार सवाल करने पर जवाब मिल रहा था और डेरा प्रमुख के चेहरे की रंगत उड़ी हुई थी। मामले की अगली सुनवाई अब 17 अगस्त को होगी।  सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में वर्ष 2000 से 2007 के दौरान करीब 400 साधुओं को भगवान के दर्शन का मार्ग बताते हुए नपुंसक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim, Charges Framed in Sadhus Impotent Case
राम रहीम - फोटो : SELF
इस मामले का खुलासा होने के बाद डेरे के साधु रहे हंसराज चौहान ने 2012 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। वर्ष 2014 में यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया जबकि जनवरी 2015 में एफआईआर दर्ज हुई। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में इस मामले में एक फरवरी 2018 में चालान पेश किया गया था।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim, Charges Framed in Sadhus Impotent Case
राम रहीम
शिकायतकर्ता हंसराज ने बताया डेरा में करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाया गया था। पूर्व साधु जीएस तूर ने बताया कि सिरसा में साधुओं के नाम पर खरीदी करीब 600 एकड़ जमीन साधुओं से पॉवर ऑफ अटार्नी पर डेरे के लिए ले ली गई थी। डेरा प्रमुख को इस बात का भी डर था कि साधु उन्हें छोड़कर कहीं चले न जाएं इसलिए उन्हें नपुंसक बना दिया जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed