Pics: पाइप लाइन में सेंध लगा माफिया ने उड़ाया लाखों का तेल
पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल माफिया करते थे चोरी। हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर मंगलवार तड़के गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि इनके तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए लोगों ने पिछले चार महीने में दस टैंकर तेल चुरा लिया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
Pics: पाइप लाइन में सेंध लगा माफिया ने उड़ाया लाखों का तेल
चोरों ने 60 मीटर सुरंग खोदकर पाइप लाइन बिछा दी थी और उसे रेवाड़ी के गांव मोहदीनपुर से गुजरने वाली आईओसीएल की पानीपत-कांडला क्रूड ऑयल की पाइप लाइन में क्लेम्प कर जोड़ दिया। पुलिस ने मौके से एक कंटेनर, एक कार, एक रिवॉल्वर, कारतूस, पांच मोबाइल हैंडसेट, आठ सिम कार्ड और तेल चोरी करने का सामान बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर डीएसपी बिरेंद्र सैनी के नेतृत्व में रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने एक टीम गठित की।
Pics: पाइप लाइन में सेंध लगा माफिया ने उड़ाया लाखों का तेल
टीम ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव मंडलाना निवासी सतीश कुमार, फतेहाबाद के गांव कोलगढ़ निवासी कुलदीप व उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के गांव कौरिया सिंह निवासी हरीश चंद पुत्र सीता राम के रूप में हुई है।
Pics: पाइप लाइन में सेंध लगा माफिया ने उड़ाया लाखों का तेल
फतेहाबाद के गांव कोलगढ़ निवासी कुलदीप इससे पहले भी जिले के गांव कन्हौरा-कन्होरी के नजदीक से तेल चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। तेल माफिया गिरोह इतना शातिर था कि चार महीने में 60 मीटर तक खुदाई कर पाइप लाइन बिछा दी, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। चोरों ने रात के समय खेत में खुदाई कर पाइप लाइन को बिछाया और इसके बाद एक मशीन की सहायता से मेन पाइप लाइन को पंचर किया ताकि तेल निकाला जा सके।
Pics: पाइप लाइन में सेंध लगा माफिया ने उड़ाया लाखों का तेल
गिरोह के लोग चुराया गया क्रूड आयल हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी, गुजरात व राजस्थान में बेचते थे। गिरोह एक कैंटर में बीस से बाइस हजार लीटर तक क्रूड आयल भरता है और उसे आठ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देता है। एक टेंकर लगभग दो लाख में बिकता है। अब तक इन्होंने दस टैंकर क्रूड ऑयल चुरा लिया था। गिरोह के लोग इतने शातिर हैं कि आइओसी की ओर से चोरी पकड़ने के लिए लगाई गई मशीन भी इनकी चोरी नहीं पकड़ पाई।