{"_id":"5a53c0364f1c1b5c0c8b75df","slug":"cross-examination-in-the-case-of-varnika-kundu-stalking-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में क्रास एग्जामिनेशन में हुए कई खुलासे, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में क्रास एग्जामिनेशन में हुए कई खुलासे, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण में सोमवार को बचाव पक्ष ने उसका क्रास एग्जामिनेशन किया। इस दौरान बचाव पक्ष ने वर्णिका से करीब दो सौ से ज्यादा सवाल किए। वहीं अधिकतर सवाल घटना वाले दिन उसके मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर उसके कहां-कहां होने से लेकर थे। करीब पांच घंटे तक चले क्रास एग्जामिनेशन के दौरान घटना वाले दिन वर्णिका की लोकेशन को लेकर कई नए खुलासे सामने आए।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
जैसे, वारदात से एक घंटा पहले उसकी लोकेशन रोपड़ जिले के फतेहपुर, चमकौर साहिब के पास की मिली। वहीं सुबह 11.31 बजे उसकी लोकेशन कुल्लू तो सात मिनट बाद परवाणू की मिली। वहीं वर्णिका ने कबूल किया कि सेक्टर-26 थाने में एफआईआर दर्ज कराने के वक्त उसके पिता के अलावा एक एडवोकेट भी वहां मौजूद था। हालांकि इससे पहले तक शिकायतकर्ता पक्ष इससे इंकार करता रहा था।
वर्णिका कुंडू
यह बात भी सामने आई कि घटना से एक दिन पहले वर्णिका की कार एक दिन खराब हो गई थी और 4 अगस्त को रात 11:15 बजे उसे अपनी कार पिक की थी। सोमवार को क्रास एग्जामिनेशन अधूरा रहने के कारण मंगलवार को शेष होगा। वर्णिका के क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने घटना वाले दिन उसकी लोकेशन को लेकर सवाल जवाब किए। बचाव पक्ष के अनुसार वर्णिका की लोकेशन घटना से एक घंटा पहले 11.23 बजे रोपड़ के चमकौर साहिब के फतेहपुर गांव के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्णिका कुंडू
हालांकि वर्णिका ने इससे इंकार किया। उसने कहा कि वह उस दिन रोपड़ में नहीं थी। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि घटना से पहले शिकायतकर्ता ने अपने मित्र अनुभव गुरंग से 1 घंटा 9 मिनट तक फोन पर बात की थी। उसने गुरंग को 11:23 बजे कॉल किया था। रात 12:33 बजे तक उसने गुरंग से बात की और इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पुलिस कंट्रोल रूम पर उसने करीब 79 सेकंड तक बात की। हालांकि इस दौरान यह भी बात सामने आई कि पुलिस को कॉल करते वक्त उसकी लोकेशन सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के पास एक इंस्टीट्यूट के पास की थी।
विज्ञापन
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
टेलीकॉम कंपनी की ओर से बचाव पक्ष को सौंपी गई वर्णिका की मोबाइल लोकेशन में कुछ खामी सामने आई है। कंपनी के आधार पर 4 अगस्त की सुबह 11:33 बजे वर्णिका की कॉल लोकेशन हिमाचल के कुल्लू की सामने आई है। वहीं ठीक इसके सात मिनट बाद वर्णिका के मोबाइल की लोकेशन परवाणू जिला सोलन की सामने आई है। सात मिनट में ही कुल्लू से परवाणू की लोकेशन मिलना कॉल लोकेशन में कुछ खामी सामने ला रही है।