यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को झपकी आना 5 लोगों की मौत का कारण बन गया। आप तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था...
हादसा यूपी के मथुरा में थाना महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। वे सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया।
ईको स्पोर्ट्स कार में पांच लोग गुरुवार की शाम को पंजाब के लुधियाना से मध्य प्रदेश के गुना के लिए निकले थे। माना जा रहा है कि सिहोरा पुल के पास चालक को झपकी आई और उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर से टकराई और दो - तीन बार लुढ़कने के बाद पलट गई।
ड्राइवर को नींद लगी और कार का संतुलन बिगड़ गया। फिर कार पलटियां खाते हुए चकनाचूर हो गई। संतुलन ऐसा बिगड़ा कि कार में लगे एयरबैग भी फ्रंट सीट पर बैठे लोगों की जान नहीं बचा पाए।
मौके पर पहुंची पुलिस को भी शवों के चीथड़े के अलावा कुछ नहीं मिला। कार भी इतनी बुरी तरह पिचक गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।