{"_id":"595e530a4f1c1b13168b4775","slug":"shimla-rape-and-murder-case-dead-body-of-naked-girl-found-in-jungle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की हदें पार! रेप के बाद हत्या, जंगल में नग्न हालत में मिली छात्रा की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी की हदें पार! रेप के बाद हत्या, जंगल में नग्न हालत में मिली छात्रा की लाश
देवभूमि एक फिर बार फिर शर्मसार हुई है। दसवीं कक्षा की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है।
2 of 7
हिमाचल के जिला शिमला की तहसील कोटखाई की एक पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्रा शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या से पहले छात्रा के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है।
3 of 7
मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी।
विज्ञापन
4 of 7
स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। भाई स्कूल से घर नहीं लौटा। छात्रा जंगल के रास्ते अकेले घर के लिए निकली थी। पांच जुलाई को छात्रा का पता करने परिजन निकले। लेकिन छात्रा को पता नहीं चला।
5 of 7
छात्रा की रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। इसी बीच जंगल में स्कूल से कुछ दूरी पर छात्रा का शव सड़क से ऊपर करीब सौ मीटर की दूरी पर नग्न हालात में मिला है। सूचना के बाद कोटखाई थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल को सील किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।